Seraikela-Kharsawa : जिले के आदित्यपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के नजदीक एक युवक का शव मिला है. मृतक की पहचान रथू महतो के रूप में बताई जा रही है और वह किसी निजी कंपनी का गाड़ी चलाता था. शव मिलने की खबर से आसपास के इलाके में चर्चा का माहौल है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ें
दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने रथू की हत्या की आशंका जताई है. हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की मौत किसी हादसे में हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.

