Search

 
 
 

सरायकेला : सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

 
[caption id="attachment_186746" align="aligncenter" width="261"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/SARAIKELA-PARA-TEACHER-1-261x300.jpg"

alt="" width="261" height="300" /> मृत पारा शिक्षक मथुरा महतो की फाइल फोटो.[/caption] Saraikela : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हातिया में कार्यरत पारा शिक्षक मथुरा महतो की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. वे मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. बताया जा रहा है कि कदमडीहा गांव निवासी मृतक मथुरा महतो सरायकेला से बाइक से अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान पांड्रा गांव के समीप बाइक के स्किट करने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा मथुरा महतो को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया था. यहां इलाज के दौरान बुधवार तड़के उनका निधन हो गया. चिकित्सकों ने मौत के कारण गंभीर रूप से सिर में चोट लगना बताया है. हालांकि बिना पोस्टमार्टम कराए मथुरा महतो का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया और इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई. उनका शव एंबुलेंस से उनके गांव कदमडीहा ले जाया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-jmm-blocked-the-gate-of-tslpl-mine-in-noamundi-and-baraiburu-from-6-am/">किरीबुरु

: झामुमो ने नोवामुंडी व बराईबुरु में टीएसएलपीएल खदान का गेट सुबह छह बजे से किया जाम
मथुरा महतो के शव के कदमडीहा गांव पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी. जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगने लगा. मौत की सूचना मिलते ही एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंहदेव, प्रखंड कोषाध्यक्ष सुरेश महतो, प्रकाश महतो, रयबु नाथ, सनत दास, हेमंत महतो, शंकर महतो, घनश्याम महतो, दीनबंधु पूर्ति, राकेश महतो, दीनबंधु नायक, दशरथ महतो, सुशांत सरदार, निराकर महतो, सविता पंडा, लतिका महतो, सुनंदा कुमारी, संजू महतो, दिलीप गोराई एवं करमी महतो उनके आवास पहुंचकर अंतिम दर्शन किए. उनके परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त कर हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. मथुरा महतो के पीछे उनकी पत्नी कमला महतो और उनकी दो पुत्री और एक पुत्र रह गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही