Search

 
 
 

सरायकेला : पलायन पर रोक लगाने के लिए मुखिया ने चलाया जागरुकता अभियान

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : ग्रामीण क्षेत्र के अनेक बेरोजगार ग्रामीण प्रतिवर्ष अक्टूबर माह से विभिन्न महानगरों की ओर रोजगार की तलाश में जाने लगते हैं और चार-पांच महीने बाद घर लौटते हैं. युवा वर्ग की संख्या भी अब बढ़ने लगी है. ऐसे में पलायन पर रोक हेतु सरायकेला प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर ग्राम पंचायत के मुखिया सोमा पूर्ति ने इन दिनों अपने पंचायत क्षेत्र में विशेष जागरुकता अभियान चलाया है. इस संबंध में उन्होंने बताया कि वर्षों पूर्व एक समय था कि क्षेत्र में काम की कमी थी, धान की एक ही फसल की खेती के बाद कुछ कमाई करने लोग बाहर जाते थे. लेकिन अब स्थिति बदल गयी है.  इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-plot-allocation-will-not-be-considered-in-jiadas-pcc-meeting/">आदित्यपुर

: जियाडा की पीसीसी बैठक में प्लॉट आवंटन पर नहीं किया जाएगा विचार
उन्होंने कहा कि सिर्फ ग्रामीणों की सोच को बदल कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से उन्हें जोड़ने की आवश्यकता है. अभियान के जरिए वे यही प्रयास कर रहे हैं. यदि ग्रामीण जॉब कार्ड बनवाते हैं, तो काम की डिमांड करने पर उन्हें अवश्य काम मिलेगा. साथ ही जो युवक बाहर जाकर दस घंटे कठोर मेहनत करते हैं, वे भी अपने ही घर से बकरीपालन, मुर्गीपालन, सुअर पालन, बागबानी या सब्जी की खेती कर कम मेहनत में ही स्वावलम्बी बन सकते हैं. सरकार द्वारा इस प्रकार की दर्जनों योजनाएं चलाई जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-and-australian-company-will-work-to-stop-carbon-emissions/">जमशेदपुर

: कार्बन उत्सर्जन को रोकने के लिए काम करेगी टाटा स्टील व ऑस्ट्रेलिया की कंपनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही