Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : छऊ कला व कलाकारों के हक व सम्मान के लिए जारी रहेगा संघर्ष – मनोज चौधरी

Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला क्षेत्र के छऊ कलाकारों एवं कलाप्रेमियों की एक बैठक छऊ गुरू सुशांत कुमार महापात्र की अध्यक्षता में शनिवार की देर संध्या जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में संम्पन्न हुई. बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने वर्तमान छऊ नृत्य कला एवं कलाकारों की स्थिति एवं राजकीय नृत्य कला केंद्र में रिक्त होते पदों पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा जिस नृत्य के बदौलत आज सरायकेला का नाम विश्व में प्रसिद्ध हुआ है एवं जिस नृत्य को यूनेस्को द्वारा विश्व की अमूर्त कलाओं की धरोहरों की सूची में शामिल किया है. हमें एकजुटता के साथ छऊ नृत्य के संरक्षण हेतु संघर्ष करना होगा और ये संघर्ष जारी रहेगा. उपस्थित कलाकारों ने भी अपने-अपने विचार रखे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-declare-private-schools-located-on-leased-land-as-government-aided-schools/">जमशेदपुर

: लीज भूमि पर स्थित नीजी स्कूलों को सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल घोषित करने की मांग

कलाकारों की आगामी बैठक 5 सितंबर को

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में रिक्त पदों एवं अन्य पदों पर बहाली के लिए सात सदस्यीय दल विभागीय सचिव के समक्ष अपनी बात रखेंगे. साथ ही काशी साहू महाविद्यालय में छऊ नृत्य से संबंधित पाठ्यक्रम यथा शीघ्र शुरू करवाने का निर्णय लिया गया. इस संदर्भ में कलाकारों की आगामी बैठक 5 सितंबर को संध्या 5 बजे करने का निर्णय लिया गया. वरीय कलाकार रजत कुमार पटनायक ने धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक समाप्ति की घोषणा की. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-419th-prakash-parv-of-sri-guru-granth-sahib-celebrated-with-reverence/">चक्रधरपुर

: श्रद्धा से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब का 419वां प्रकाश पर्व

बैठक में ये लोग हुए शामिल

इस बैठक में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के निर्देशक गुरु तपन पटनायक, केदार आर्ट के मलय साहू, रूपेश साहू, टीपू कवि, अमित साहू, सतीश मोदक, गणेश परीक्षा, ओलिन पटनायक, पटम मुखी, आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के रंजीत आचार्य, सुकांत आचार्य, भोला महान्ती, मनोरंजन साहू, सुखिया महान्ती, सुनील दुबे, देबू दुबे, अध्यापदो साहू, तरुण भोल, सुमित महापात्र, शिवचरण साहू, प्रदीप बसा सहित भारी संख्या में कलाकार उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही