Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला: मुरुप गांव में टांगी से मारकर उत्तम प्रधान की हत्या, एक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Seraikela-Kharsawan:  सरायकेला जिले के सीनी ओपी क्षे़त्र के मुरुप गांव में सोमवार को उत्तम प्रधान (45) की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है. सूचना मिलने पर सरायकेला पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है. इस मामले में पुलिस ने गांव के ही राजा प्रधान नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ जारी है. इधर, हत्या के पश्चात गांव में सनसानी फैल गई है. इसे भी पढ़ें: 31">https://lagatar.in/no-purchase-day-of-petroleum-dealers-on-may-31-there-may-be-shortage-of-petrol-and-diesel-in-many-cities/">31

मई को पेट्रोलियम डीलर्स का नो परचेज डे, कई शहरों में हो सकती है पेट्रोल-डीजल की किल्लत

मृतक के भाई अजय प्रधान की जुबानी हत्‍या की कहानी

मृतक के भाई अजय प्रधान ने बताया कि छह माह से उसका भाई बीमार चल रहा था. गांव के ही राजा प्रधान नामक एक युवक सुबह घर आया. जिसके बाद अचानक हत्या कर चला गया. किसी को पता तक नहीं चला. पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह भाग गया. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर राजा प्रधान को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. अजय प्रधान ने कहा कि उसके भाई के साथ राजा प्रधान का किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-teachers-in-preparation-for-agitation-to-change-the-date-of-examination-till-class-seven/">चाकुलिया

: कक्षा सात तक की परीक्षा की तिथि बदलने को लेकर आंदोलन की तैयारी में शिक्षक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही