Search

 
 
 

सरायकेला : नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची प्रकाशित

 
Seraikela(Bhagya Sagar Singh) : नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला उपायुक्त के आदेश पर सरायकेला नगरपंचायत क्षेत्र के सभी वार्ड की मतदाता सूची को संबंधित मतदान केंद्रों पर प्रकाशित कर दिया गया है. इसकी प्रति प्रखंड कार्यालय में भी उपलब्ध है. औपबंधिक रूप से प्रकाशित मतदाता सूची की समीक्षा सहित लोगों को जानकारी देने के लिए सरायकेला बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने रविवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. सभी बीएलओ मतदान केंद्रों में उपस्थित मिले आसपास के लोगों से जानकारी लेने पर बताया गया कि प्रकाशित मतदाता सूची की जानकारी उन्हें बीएलओ द्वारा दे दी गई है तथा उन्होंने अपना नाम मतदाता सूची में देख लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/adityapur-councilors-and-corporation-administration-engaged-in-repairing-the-path-of-ram-madaiya-chhath-ghat-in-ward-18/">जमशेदपुर

: घाटशिला में आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के नाम पर कानून का उलंघन पर सालखन ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

शुद्धि के लिए 29 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

वार्ड संख्या 5 इंद्रटांडी, वार्ड संख्या 6 कन्या पाठशाला, वार्ड संख्या 10 उड़िया प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य मतदान केंद्रों का प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने निरीक्षण किया. मतदाताओं से वार्ता के क्रम उन्होंने बताया कि सभी मतदाता अपने वार्ड से संबंधित मतदाता सूची में अपना एवं परिजनों का नाम और अपने आसपास के लोगों का नाम देख कर संतुष्ट हो लें. अन्य लोगों को भी प्रकाशित मतदाता सूची के संबंध में बताएं. शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदाता सूची के संबंध में जानकारी देने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी प्रकार की शुद्धि करनी हो तो वे प्रपत्र क एवं वार्ड परिवर्तन सुधार हेतु प्रपत्र ख में 29 अक्टूबर तक आवेदन दे सके. आवेदनों पर आवश्यक सुनवाई करते हुए त्रुटि निराकरण कर अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन 4 नवंबर तक किया जाना है.  इसे भी पढ़ें : इसरो">https://lagatar.in/isro-enters-golden-age-creates-history-by-successfully-launching-36-british-satellites-into-space/">इसरो

ने स्वर्णिम काल में प्रवेश किया, 36 ब्रिटिश सैटेलाइट अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च कर इतिहास रचा

मतदाता सूची देखने विधायक प्रतिनिधि भी पहुंचे

मतदाता सूची देखने अनेक गणमान्य लोग एवं मतदाता सहित विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य भी उपस्थित थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बीएलओ सुपरवाइजर जनार्दन बेहरा तथा निर्वाचन शाखा के कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक महतो भी थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही