Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर योग शिविर का किया गया आयोजन

Advertisement
Advertisement
Seraikela :  अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गुरुवार सुुबह को व्यवहार न्यायालय सरायकेला के जिला विधिक सेवा प्राधिकार के हॉल में योग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में माननीय प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के साथ न्यायालय के सभी माननीय न्यायाधीश गण और पारा लीगल वालंटियर शामिल हुए. इस दौरान माननीय प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने कहा कि योगा न सिर्फ आप को निरोग रखता है बल्कि आपके दिनचर्या में भी चमत्कारी रूप से परिवर्तन करता है. यह आपको ऊर्जावान भी बनाए रखता है. साथ ही उन्होंने सभी से योगा को अपने दैनिक आदत में बदलने के लिए अनुरोध किया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/ed-may-investigate-the-conspiracy-to-topple-government-in-jharkhand/">झारखंड

में सरकार गिराने की साजिश मामले की ईडी कर सकती है जांच

स्थानीय सदर अस्पताल में किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

विदित हो कि इस कार्यक्रम के साथ-साथ आज स्थानीय सदर अस्पताल में भी विधिक जागरुकता शिविर सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से किया गया.लोगों को कानूनी जानकारी के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई. इसके साथ ही जिले के अन्य भागों में भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस मनाया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-iit-ism-will-provide-technical-support-on-exploitation-of-cbm/">धनबाद

: सीबीएम के दोहन पर आईआईटी आईएसएम देगा तकनीकी सहयोग
[wpdiscuz-feedback id="qe8ewvb379" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही