Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीरम इंस्टीट्यूट ने तय किये कोविशील्ड के दाम, निजी अस्पतालों को 600, राज्य सरकारों को 400 रुपये में मिलेगी

Advertisement
Advertisement

NewDelhi :  सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड वैक्सीन के दाम तय कर दिये हैं.  बता दें कि कंपनी ने बुधवार को राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों के लिए अपने नये दामों की लिस्ट जारी कर दी है. निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति डोज और राज्य सरकारों के लिए 400 रुपये प्रति डोज वैक्सीन के दाम तय किये गये हैं.

जान लें कि  भारत सरकार ने हाल ही में वैक्सीनेशन के नये चरण का ऐलान किया है. इस चरण में राज्य सरकार और प्राइवेट अस्पताल सीधे वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन खरीद सकेंगे. अभी तक सिर्फ केंद्र सरकार ही वैक्सीन खरीद रही थी और अलग-अलग राज्यों में बांट रही थी.
केंद्र सरकार के अनुसार  अभी 50 फीसदी वैक्सीन केंद्र सरकार को मिलेगी, जबकि बाकी 50 फीसदी राज्य सरकारें, प्राइवेट सेक्टर सीधे वैक्सीन निर्माताओं से ले पायेंगे.

विदेशी वैक्सीन के मुकाबले काफी सस्ती है :सीरम इंस्टीट्यूट

अमेरिकी वैक्सीन - 1500 रुपये प्रति डोज
रूसी वैक्सीन - 750 रुपये प्रति डोज
चीनी वैक्सीन - 750 रुपये प्रति डोज

सीरम इंस्टीट्यूट ने  कहा है कि अगले दो महीने के लिए वह बड़े स्तर पर केंद्र और राज्य सरकारों को वैक्सीन उपलब्ध करायेगा. 4-5 महीने के बाद वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ने के साथ ही रिटेल बाजार के लिए इसे खोल दिया जायेगा. बता दें कि अभी तक भारत सरकार को सीरम इंस्टीट्यूट से 200 रुपये प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीन मिल रही थी. केंद्र सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में ये वैक्सीन मुफ्त दी जा रही थी, जबकि प्राइवेट सेंटर्स पर 250 रुपये प्रति डोज के हिसाब से दाम तय किया गया था.

भारत सरकार ने 1 मई से नये वैक्सीनेशन चरण का ऐलान किया है,. उसके अनुसार अब 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन दी जायेगी.  45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को जिस तरह से वैक्सीन लगाई जा रही है वो जारी रहेगी. सरकारी सेंटर्स में इनके लिए वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध रहेगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही