Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में पांच घंटे तक फेल रहा सर्वर, रजिस्ट्रेशन में हुई समस्या, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स को ई-हॉस्पिटल बनाने के लिए विभागीय मंत्री और रिम्स के अधिकारी दम्भ भरते हैं. लेकिन रिम्स में इलाज कराने आये मरीजों को शनिवार को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा. रिम्स अस्पताल में एनआईसी का सर्वर करीब 5 घंटे के लिए ठप्प रहा. सुबह 7:00 बजे से लेकर 11:45 तक सर्वर नहीं रहा. जिस वजह से करीब 300 मरीजों को इलाज के लिए समस्या झेलनी पड़ी. हालांकि चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी ने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर तैनात कर्मचारियों को हाथ से ही पर्ची काटने का आदेश दिया, लेकिन यह व्यवस्था काफी छोटी साबित हुई. इसे भी पढ़ें - मोरहाबादी">https://lagatar.in/enforcement-team-reached-morhabadi-waiting-for-the-order-of-the-officer/">मोरहाबादी

पहुंची इनफोर्समेंट की टीम, अधिकारी के आदेश का कर रही इंतजार

ओपीडी में तो इलाज हुआ, लेकिन में जांच में हुई समस्या

वही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर तैनात कर्मचारियों के द्वारा हाथ से पर्ची काटे जाने के बाद ओपीडी में डॉक्टरों ने मरीज का इलाज तो कर दिया, लेकिन जब बारी जांच की आयी तो मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ा. रिम्स में रेडियोलोजी और पैथोलॉजी को मिलाकर करीब तीन हजार तरह की जांच होती है. ऐसे में सर्वर नहीं रहने की वजह से मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ा. इसे भी पढ़ें - मोरहाबादी">https://lagatar.in/after-the-order-to-remove-the-shop-from-morhabadi-the-shopkeepers-and-staff-came-on-the-road/">मोरहाबादी

से दुकान हटाने के आदेश के बाद सड़क पर उतरे दुकानदार और स्टाफ [caption id="attachment_230933" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/line.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इमरजेंसी में रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों की लगी लाइन[/caption]

केस स्टडी

- लोहरदगा जिले के रामपुर से आये मरीज सुखराम मुंडा ने कहा कि पत्नी धनवंतरी के इलाज के लिए रिम्स आये हैं. पत्नी का कई दिनों से पेट में दर्द है. डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करने के लिए कहा है लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होने की वजह से जांच नहीं हो पा रहा है. - गढ़वा से आये राजेश ने कहा कि 7 वर्षीय बच्ची पुतुल के सर में अक्सर दर्द रहता है. इलाज के लिए रिम्स आया था. पर्ची नहीं कटने के कारण 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ा. सर्वर आने के बाद जब पर्ची कटाने के लिए गए तो कर्मचारी ने कहा कि अब पर्ची नहीं कटेगी. क्योंकि दूसरी पाली में डॉक्टर नहीं बैठ रहे हैं. इसे भी पढ़ें - Breaking">https://lagatar.in/breaking-the-minister-gave-a-green-signal-on-the-opening-of-the-school-college-schools-will-open-in-the-second-week-of-february/">Breaking

: स्कूल- कॉलेज खोलने पर मंत्री ने दिया ग्रीन सिग्नल, फरवरी के दूसरे सप्ताह में खुलेंगे स्कूल

27 जनवरी को भी बाधित रहा था सर्वर

2 दिन पहले यानी कि 27 जनवरी को भी रिम्स का सर्वर ठप था. जिस वजह से करीब डेढ़ घंटा तक रजिस्ट्रेशन बाधित रहा. सर्वर आने के बाद रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हुई. इसे भी पढ़ें - मोरहाबादी">https://lagatar.in/morhabadi-bullet-case-another-criminal-involved-in-kalu-lamas-murder-arrested/">मोरहाबादी

गोली कांड : कालू लामा की हत्या में शामिल एक अन्य अपराधी गिरफ्तार

सिर्फ पहली पाली में हो रहा है ओपीडी का संचालन

कोरोना के संक्रमण को देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने पहली पाली में ओपीडी के संचालन का आदेश दिया है. पहली पाली में भी मात्र 40 मरीजों को ही चिकित्सीय सलाह दी जा रही है. ऐसे में शनिवार को करीब 5 घंटे तक सर्वर ठप रहने के कारण मरीज इलाज से वंचित रहे. इसे भी पढ़ें - …तो">https://lagatar.in/then-gandhis-martyrdom-day-will-not-even-be-organized-in-ranchi/">…तो

रांची में गांधी की शहादत दिवस का आयोजन भी नहीं होगा!… [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही