Ranchi News : राज्य के रजिस्ट्री कार्यालयों में बीते एक सप्ताह से जमीन की रजिस्ट्री का काम पूरी तरह ठप था. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सर्वर अपग्रेडेशन का काम पूरा कर लिया गया है. अगले एक से दो घंटे में रजिस्ट्री का काम दोबारा सामान्य रूप से शुरू होने जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, राज्य के 43 रजिस्ट्री कार्यालयों में दोपहर बाद तकनीकी गड़बड़ियों को दूर करने का काम पूरा कर लिया गया. अब अगले दो घंटे में रजिस्ट्री की प्रक्रिया फिर से शुरू होने की संभावना है. विभाग का दावा है कि तकनीकी समस्या दूर होने के बाद जमीन की रजिस्ट्री का काम निर्बाध रूप से संचालित होगा.
आपने पहले पढ़ा...
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

