Search

 
 
 

जनता का सेवा ही जनप्रतिनिधि का असली धर्म : मिथिलेश ठाकुर

 
Garhwa: पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शनिवार को गढ़वा प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनता संवाद का आयोजन किया. इस दौरान मंत्री ने तिवारी मरहटिया के केवटाहा टोला आश्रम के समीप, दुबे मरहटिया गांव के पंचायत भवन में, टेनवा टोला स्थित शिव मंदिर के समीप तथा ग्राम टेढ़ी हरैया में मदरसा के समीप आयोजित जनता संवाद में ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. मंत्री ने कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान किया. साथ ही शेष समस्याओं की यथाशीघ्र निदान करने की बात कही. मौके पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि पूरे गढ़वा में किसी भी क्षेत्र में ग्रामीणों को कोई कोई समस्या न हो इसीलिए वे प्रत्येक गांव, प्रत्येक टोला में घूम घूम कर लोगों से मिल रहे हैं. उनकी समस्याओं को जान कर निदान भी कर रहे हैं. मंत्री ने कहा कि जनता का सेवा ही जनप्रतिनिधि का असली कर्म व धर्म है. सोच समझ कर कार्य करने वाले को ही वोट दें. मौके पर मुख्य रूप से झामुमो में जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, मुखिया पूनम तिवरी, परेश तिवारी, नीरज तिवारी, मनोज तिवारी, प्रभा शंकर दुबे, जितेंद्र राम, छोटू पासवान, अनुज दास, सुनीता देवी, बंधु राम, जितेंद्र चौधरी, रवि तिवारी, मनीष द्विवेदी, देवकांत तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-protestors-surrounded-the-supreme-court-chief-justice-obaidul-hasan-resigned/">बांग्लादेश

: प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा, चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने इस्तीफा दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही