Search

 
 
 

धनबाद के 7 बच्चों का रांची में होगा मुफ्त ऑपरेशन, कटे होंठ की समस्या से मिलेगी राहत

Dhanbad News : क्लेफ्ट लिप यानी कटे होंठ की समस्या से पीड़ित 7 बच्चों को मुफ्त इलाज के लिए रांची भेजा गया. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत इन बच्चों की सर्जरी देव कमल अस्पताल, रांची में होगी.
 
बच्चों के साथ अभिभावक पहुंचे रांची

Dhanbad News : क्लेफ्ट लिप यानी कटे होंठ की समस्या से पीड़ित 7 बच्चों को मुफ्त इलाज के लिए रांची भेजा गया. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत इन बच्चों की सर्जरी देव कमल अस्पताल, रांची में होगी.

 

सदर अस्पताल में लगाए गए विशेष शिविर में बच्चों की जांच की गई. इसके बाद 5 महीने से 13 साल तक की उम्र के 7 बच्चों को विशेष वाहन से रांची रवाना किया गया. बच्चों और उनके अभिभावकों को रवाना होने से पहले अल्पाहार भी दिया गया.

 

सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि निजी अस्पतालों में इस तरह की सर्जरी में लाखों रुपये खर्च हो सकते हैं. जिला प्रशासन की मदद से इन बच्चों का इलाज पूरी तरह मुफ्त कराया जा रहा है.

 

बच्चों के साथ उनके अभिभावक, RBSK के डॉक्टर और शिविर के नोडल पदाधिकारी भी रांची गए हैं. सर्जरी के बाद बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जाएगी. सभी बच्चों का हेल्थ कार्ड भी तैयार किया गया है.

 

तकनीकी कारणों से इस बार सदर अस्पताल में सर्जरी नहीं हो सकी. हालांकि, अगले दो महीने में सदर अस्पताल में ही क्लेफ्ट लिप की सर्जरी की स्थायी व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही