Ranchi News : झारखंड पुलिस में कार्यरत सात चालक हवलदारों को परिवहन अवर निरीक्षक (जमादार) के पद पर प्रोन्नति दी गई है. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है. प्रोन्नति 29 जुलाई 2026 को हुई केंद्रीय चयन पर्षद की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर दी गई है.
आदेश के अनुसार, प्रोन्नत होने वाले पुलिसकर्मियों को वेतनमान पीबी-2, 9300-34800 और ग्रेड पे 4200 के तहत पे-मैट्रिक्स लेवल-6 का लाभ मिलेगा. प्रोन्नत अधिकारियों को पदभार ग्रहण करने की तिथि से इसका वित्तीय लाभ देय होगा.
प्रोन्नति पाने वालों में श्याम नारायण राम, विजय कुमार झा, देशपति सिंह, संजय कुमार सिंह, उपेन सिंह, शंकर सिंह मुंडा और लखिन्दर मांझी शामिल हैं.
आदेश में कहा गया है कि प्रोन्नति के बाद इन पुलिसकर्मियों का समायोजन परिवहन अवर निरीक्षक (जमादार) की कोटि में किया जाएगा. साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पदभार ग्रहण करना होगा.
पुलिस मुख्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध यदि कोई न्यायिक मामला लंबित है या गंभीर दंड से संबंधित मामला सामने आता है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. आदेश की प्रतिलिपि संबंधित पुलिस अधिकारियों और इकाइयों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

