Search

 
 
 

Ramgarh Police: मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सात आरोपी गिरफ्तार, 20 बाइक बरामद

Ramgarh Police: एसपी के निर्देश पर जिले में चोरी की घटनाएं रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 5 नवंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि रामगढ़ शहर में पूर्व में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाले अपराधी दोबारा चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं.
 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Ramgarh News: रामगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की कुल 20 बाइक बरामद की हैं. इसके अलावा आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.

 

एसपी के निर्देश पर जिले में चोरी की घटनाएं रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 5 नवंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि रामगढ़ शहर में पूर्व में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाले अपराधी दोबारा चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने रामगढ़ शहर के विभिन्न इलाकों में वाहन जांच अभियान शुरू किया.

इसे भी पढ़ें: 

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध रूप से दिखाई दिए अपराधियों को बिना नंबर प्लेट वाली नीले रंग की मोटरसाइकिल पर आते देखा. पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे. हालांकि, पुलिस बल की तत्परता से दोनों को पकड़ लिया गया.

 

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू राम (26 वर्ष), निवासी कश्मीर कॉलोनी, फेस-2, बीटीपीएस, बोकारो तथा आयर्न कुमार (19 वर्ष), निवासी किशोरगंज कुम्हारटोली, रांची के रूप में हुई. पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल के वैध कागजात मांगे जाने पर दोनों कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि उसने 9 अक्टूबर 2026 को रामगढ़ में निर्मल एजेंसी के बाहर से बाइक चुराई थी. इन आरोपियों में कबाड़ी और गैराज संचालक भी शामिल हैं.

 

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी पेशेवर चोर हैं और रांची, रामगढ़, बोकारो एवं हजारीबाग में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. ये लोग चोरी की बाइक को कबाड़ियों एवं अन्य लोगों के पास बेचते थे. इसके बाद वाहनों की डेंट-पेंट कर मॉडल में बदलाव किया जाता था तथा इंजन और चेसिस नंबर से छेड़छाड़ कर उन्हें बाजार में कम कीमत पर बेच दिया जाता था. जिन मोटरसाइकिलों को बेचना संभव नहीं होता था, उनके पार्ट्स खोलकर अलग-अलग बेच दिए जाते थे.

 

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रामगढ़, रांची, बोकारो और हजारीबाग के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चोरी की कुल 20 मोटरसाइकिलें बरामद की.  वहीं, गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही