Search

लातेहार के सात खिलाड़ी राष्ट्रीय जनजातीय खेलकूद में लेंगे भाग समेत 3 खबरें

Latehar:  आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ओडिशा के किट यूनिवर्सिटी, भुनेश्वर में राष्ट्रीय जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता मे लातेहार डे-बोर्डिंग वॉलीबॉल सेंटर के बालक व बालिका वर्ग के सात खिलाड़ी भाग लेंगे. यह आयोजन आगामी 9 से 11 जून तक आयोजित हदोगा. इसमें 11 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. लातेहार डे- बोर्डिंग वॉलीबॉल सेंटर की बालिका वर्ग में मुनिता कुमारी, सुमिता कुमारी, रूनिता कुमारी, ईशा कुमारी जबकि बालक वर्ग में शोभनाथ कुजूर, सुभाषचन्द्र केरकेट्टा, उमेश उरांव, करमचंद उरांव भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-congress-accuses-mp-of-neglecting-rural-areas/">मुसाबनी

: सांसद पर ग्रामीण क्षेत्र की उपेक्षा का कांग्रेस ने लगाया आरोप

लातेहार के लिए गर्व की बात- शिवेंद्र सिंह

खिलाड़ी 7 जून को लातेहार से रांची रवाना होंगे और रांची से भुवनेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे. वॉलीबॉल प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा ने यात्रा और खेलकूद संबंधी कई जानकारियां खिलाडि़यों को दी. उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता दौरान अनुशासन का सख्ती से पालन करने की बात कही. खिलाड़ियों के चयन पर जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने चयनित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि लातेहार के लिए गर्व की बात है. दूसरी खबर

अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला : अमित पांडेय

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/aaaa-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Latehar: आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने आरोप लगाया है कि लातेहार अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. अंचल कार्यालय में कोई भी काम बिना रिश्वत के नहीं होता है. पूरे कार्यालय में बिचौलिया व भूमि माफिया काबिज हैं. आम लोगों का जो काम महीनों से नहीं होता है, वह काम बिचौलिये पैसे ले कर कुछ दिनों मे करा देते हैं. अमित पांडेय मंगलवार को आजसू की हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत आयोजित तीन दिवसीय धरना के दूसरे दिन संबोधित कर रहे थे. आजसू नेता ने लातेहार अंचलाधिकारी के कार्यकाल एवं उनकी संपति की जांच ईडी से कराने की मांग की. कहा कि फर्जी कागजातों के माध्यम से जमीन का निबंधन कराया जा रहा है. इन कागजातों की फोरेंसिक जांच करायी जानी चाहिए. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-lease-deed-registration-charge-should-be-made-parallel-to-other-states-chamber/">रांचीः

लीज डीड रजिस्ट्रेशन चार्ज को अन्य राज्यों की अपेक्षा समानांतर किया जाए- चैंबर

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्रवण पासवान,जिला सचिव बिरेंद्र ठाकुर, जिला प्रवक्ता नितेश पांडेय, विजेंद्र कुमार दास उर्फ बिट्टू दास, कुंदन जायसवाल,राजा दुबे, शंकर उरांव व अमर उरांव ने भी अपनी बातें रखी. इस अवसर पर राहुल मिश्र, अभिषेक कुमार, ताज मोहम्मद, संजय तिवारी, प्रीतम गुप्ता, रीमा देवी, कुंदन तिवारी, सोनू राम, विकाश कुमार, जैनुल अहमद, कुलदीप तिर्की, अनिल पासवान, नंदकिशार यादव, नब्बू भुइया, ईश्वर दयाल सिंह व जगु सिंह समेंत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. तीसरी खबर

कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय महारुद्र यज्ञ प्रारंभ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/yyyy-3.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> बालूमाथ प्रखंड के पिंडारकोम ग्राम स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय महारुद्र यज्ञ का शुभांरभ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुआ. महायज्ञ समिति के अध्यक्ष गिरधारी यादव के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से गाजे बाजे के साथ चल कर रामघाट पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा पुन: महायज्ञ स्थल पहुंची. कलश यात्रा में एक ही रंग के परिधानों में कलशों का धारण किये कुंवारी कन्यायें एवं महिलायें आकर्षक लग रही थी. इस दौरान पूरा पिंडारकोम क्षेत्र भगवान शिव और जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा. कलश यात्रा में पूर्व विधायक प्रकाश राम, सुरेश राम, प्रीतलाल यादव, व्यास यादव, शैलेश सिंह, मुखिया बिमला देवी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए.

12 जून को होगा समापन

बता दें कि इन सात दिनों तक वाराणसी के आचार्य बाबा विनोद मिश्र जी महाराज के सानिध्य में यह आयोजन संपन्न कराया जायेगा. 12 जून को वेदी पूजन, हवन यज्ञ व पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान का समापन किया जायेगा. इस मौके पर कन्या भोजन व भंडारा का आयोजन किया जायेगा. महायज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष गिरधारी यादव के अलावा मनोज यादव, गंगेश्वर यादव, संतोष यादव, रोशन यादव ,प्रदीप यादव, तिवारी यादव, राजेंद्र यादव, महादेव यादव,रामेश्वर यादव, संजय यादव, गणेश यादव, बुधन यादव, दिलमन यादव, दिलीप यादव,राजेश यादव व काली यादव आदि सक्रिय हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp