Search

 
 
 

चास सीओ के नेतृत्व में कई बैंक्वेट हॉल किए गये सील

 

Bokaro: कोविड संक्रमण को कंट्रोल करने के उद्देश्य से झारखंड में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दिया गया है. प्रदेश में 16 मई से 27 मई तक नए प्रतिबंधों के साथ लॉकडाउन को लागू कर दिया गया. लिहाजा लॉकडाउन को कड़ाई से पालन कराने के लिए जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है. जहां एक तरफ घर से बेवजह बाहर निकालने वाले लोगों पर अंकुश लगाने के लिए सड़कों पर प्रशासन कड़ाई से जांच कर रही है, वहीं शादी ब्याह जैसे सामाजिक कार्यक्रमों में भीड़भाड़ को कंट्रोल करने के लिए बैंक्वेट हॉल भी सील किए जा रहे हैं. इसी क्रम में आज सीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में चास के कई बैंक्वेट हॉल को सील किया गया.

बैंक्वेट हॉल को किया गया सील

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर अब प्रदेश में सख्ती और बढ़ा दी गई है. जिसके तहत प्रशासन कार्रवाई भी कर रहा है. इसी क्रम में आज चास के सीओ दिलीप कुमार ने कई बैंक्वेट हॉल को सील किया है. जिसमें साईं मंडप, सगुन मंडप, पंचवटी मैरेज हॉल आदि शामिल हैं. इस दौरान सीईओ दिलीप कुमार ने कहा कि सरकार के आदेश के बाद आज से चास बोकारो के सभी बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल को सील किया जा रहा है. ताकि शादी ब्याह व पार्टी के दौरान होने वाली भीड़ को रोका जा सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही