Search

रांची विवि की वित्त समिति की बैठक में संविदा कर्मियों के मानदेय वृद्धि समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय की वित्त समिति (Finance Committee) की बैठक शुक्रवार को कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में वित्तीय सलाहकार, कुलसचिव, वित्त पदाधिकारी, समिति के अन्य सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे.
 
बैठक में विश्वविद्यालय से जुड़े कई महत्वपूर्ण वित्तीय और प्रशासनिक प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई. इनमें संविदा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि, सातवें वेतनमान के भुगतान, विभिन्न बैंक खातों की समीक्षा, विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर होने वाले व्यय की स्वीकृति और 39वें दीक्षांत समारोह के लिए बजट स्वीकृति जैसे अहम विषय शामिल रहे.

इसके अलावा विश्वविद्यालय के घटक महाविद्यालयों के लिए आकस्मिक निधि (Contingency Fund) बढ़ाने सहित अन्य प्रशासनिक प्रस्तावों को भी समिति ने मंजूरी प्रदान की.

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने विश्वविद्यालय के वित्तीय प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि वित्तीय संसाधनों का प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए आवश्यक है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही