Ranchi News : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 7 से 13 सितंबर तक रोलिंग ब्लॉक लिया गया है. तकनीकी कार्य के कारण इस दौरान झारखंड की कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.
इसे भी पढ़ें...
खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 7, 9, 12 और 13 सितंबर को आद्रा तक ही चलेगी. आद्रा से हटिया के बीच यह ट्रेन सेवा पूरी तरह रद्द रहेगी.
चक्रधरपुर-गोमो मेमू 8, 11 और 13 सितंबर को महुदा तक ही सीमित रहेगी और महुदा-गोमो के बीच नहीं चलेगी.
टाटानगर-आसनसोल मेमू भी 11 और 13 सितंबर को आद्रा में ही रोक दी जाएगी. रेलवे की ओर से यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

