Search

 
 
 

झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, खूंटी में पारा 1.5 डिग्री तक लुढ़का

झारखंड इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड की गिरफ्त में है. रात होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा जाता है और सुबह की शुरुआत घने कोहरे व सर्द हवाओं के साथ हो रही है. राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान तेजी से लुढ़क गया है, जिससे जनजीवन बेहाल हो गया है.
 

Ranchi : झारखंड इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड की गिरफ्त में है. रात होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा जाता है और सुबह की शुरुआत घने कोहरे व सर्द हवाओं के साथ हो रही है. राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान तेजी से लुढ़क गया है, जिससे जनजीवन बेहाल हो गया है.

 

सबसे ज्यादा ठिठुरन खूंटी में महसूस की गई, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर महज 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. डालटनगंज में 3.2 डिग्री, बोकारो-थर्मल में 5.1 डिग्री, चाईबासा में 6.8 डिग्री, लोहरदगा में 6.0 डिग्री और सरायकेला में 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. राजधानी रांची भी ठंड से अछूती नहीं रही, यहां पारा 7.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

 

दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं की चुभन बनी हुई है. अधिकतम तापमान भी राहत देने में नाकाम रहा. चाईबासा में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रांची में यह 21.8 डिग्री, जमशेदपुर में 25.5 डिग्री और लातेहार में मात्र 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

शीतलहर का अलर्ट, और बढ़ेगी ठंड की मार

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 9 जनवरी को राज्य के पश्चिमी, उत्तरी-मध्य और दक्षिणी हिस्सों में सुबह के समय शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है.. रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, पलामू और लातेहार सहित कई जिलों में कंपकंपा देने वाली ठंड से राहत के आसार नहीं हैं. अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना भी नहीं जताई गई है.

 

रांची और आसपास का हाल

राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में सुबह-सुबह घना कोहरा और धुंध लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. मौसम विभाग के अनुसार 9 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस, 10 जनवरी को अधिकतम 22 और न्यूनतम 9 डिग्री, 11 जनवरी को अधिकतम 23 और न्यूनतम 8 डिग्री तथा 12 जनवरी को अधिकतम 23 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है.

 

जिले का अधिकतम और न्यूनतम तामपान 

जिला                अधिकतम °C          न्यूनतम °C

रांची                       21.8                   7.3
जमशेदपुर               25.5                   8.4
डालटनगंज             24.0                    3.2
बोकारो-थर्मल          22.5                    5.1
चाईबासा                 27.8                   6.8
खूंटी                       23.9                   1.5
लोहरदगा                20.7                    6.0
लातेहार                  17.3                    7.3
सरायकेला               26.4                    5.5
पाकुड़                    22.8                    7.0

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही