Search

 
 
 

पटना में भीषण गर्मी : आज से 16 जून तक स्कूलों व कोचिंग संस्थानों पर समयबद्ध पाबंदी

पटना में भीषण गर्मी पड़ रही है. पारा भी 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिला दंडाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने 13 से 16 जून तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई पर 11 बजे के बाद प्रतिबंध लगा दिया है. यह फैसला भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत लिया गया है.
 

Patna :  पटना में भीषण गर्मी पड़ रही है. पारा भी 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिला दंडाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने 13 से 16 जून तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई पर 11 बजे के बाद प्रतिबंध लगा दिया है. यह फैसला भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत लिया गया है. जिला प्रशासन ने 12 जून को आदेश जारी किया है, जो आज 13 जून से प्रभावी है. इसका उद्देश्य बच्चों को दोपहर की लू और गर्म हवाओं से बचाना है, जो उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है. जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल दंडाधिकारी, थानाध्यक्षों और जनसंपर्क विभाग को आदेश के सख्त पालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 

स्कूलों में प्रतिबंध

 कक्षा 8 तक की पढ़ाई सुबह 11:00 बजे के बाद बंद रहेगी.
प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियां सुबह 10:00 बजे के बाद नहीं चलेंगी.

 

कोचिंग संस्थानों के लिए सख्ती

सुबह 11:00 से शाम 4:30 बजे तक कोई भी कक्षा नहीं चलेगी.
4:30 बजे के बाद कोचिंग संस्थान खोलने की अनुमति दी गई है. 

 

अभिभावकों से अपील

अपने बच्चों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने दें और स्कूलों/कोचिंग की समय-सारिणी पर नजर रखें. किसी भी उल्लंघन की स्थिति में नजदीकी प्रशासनिक कार्यालय को तुरंत सूचित करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही