Search

 
 
 

रांची में चल रहा था सेक्स रैकेट का खेल, कई होटलों और बार में पुलिस की छापेमारी

Ranchi  News  : कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के पास स्थित Corinthia होटल में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब छह युवतियों और आठ युवकों को हिरासत में लिया. होटल मैनेजर और कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई.
 
होटल में पुलिस रेड (फाइल फोटो)

Ranchi  News  : झारखंड की राजधानी रांची स्थित एक होटल और बार में कथित सेक्स रैकेट का खेल चलने की सूचना पर पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीमों ने शहर के एक दर्जन से अधिक होटल और बार में छापेमारी की.

 

कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के पास स्थित Corinthia होटल में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब छह युवतियों और आठ युवकों को हिरासत में लिया. होटल मैनेजर और कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई. 

 

 


पुलिस अब हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर कथित नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है.

 

जांच के दौरान होटल में युवतियों से डांस कराने और कमरों तक युवतियों को पहुंचाए जाने की भी जानकारी सामने आई है. कथित तौर पर चार हजार से दस हजार रुपये तक लेन-देन की बात भी जांच के दायरे में है.

 

वहीं लालपुर थाना क्षेत्र के कई होटल और बार में भी पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित सेक्स रैकेट के पीछे कौन लोग हैं और इसमें होटल प्रबंधन या बिचौलियों की क्या भूमिका है. जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.   

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही