Search

 
 
 

यौन शोषण मामला: ढुल्लू की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

 
Ranchi: बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की क्रिमिनल रिट पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान ढुल्लू महतो की ओर से अधिवक्ता जय कुमार शाह और ऋषभ कुमार ने अदालत में पक्ष रखा. वहीं राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता आशुतोष आनंद ने पक्ष रखा. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में ढुल्लू महतो की याचिका पर सुनवाई हुई. ढुल्लू ने निचली अदालत की चार्जफ्रेम की कार्यवाही से पहले डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल की है. इसे पढ़ें-रूस">https://lagatar.in/russias-open-warning-ukraines-joining-nato-will-feast-on-the-third-world-war-the-world-is-in-panic/">रूस

की खुली चेतावनी, यूक्रेन का नाटो में शामिल होना तीसरे विश्व युद्ध को दावत देगा, दुनिया दहशत में
जिसपर बहस के लिए उनके अधिवक्ता की ओर से समय देने का आग्रह कोर्ट से किया गया. कोर्ट ने आग्रह स्वीकार करते हुए ढुल्लू की याचिका पर अगली सुनवाई के लिए नवंबर महीने की तिथि मुकर्रर की है. निचली अदालत ढुल्लू की डिस्चार्ज पिटीशन पहले की खारिज कर चुका है. यह मामला दुष्कर्म के आरोप से जुड़ा हुआ है. बता दें कि भाजपा की ही एक महिला कार्यकर्त्ता ने कुछ वर्ष पूर्व बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. प्राथमिकी में ढुल्लू महतो पर यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. ढुल्लू को इस केस में हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है. इसे भी पढ़ें-कनिष्का">https://lagatar.in/kanishka-soni-also-accused-sajid-khan-did-wrong-act-by-calling-her-house/">कनिष्का

सोनी ने भी साजिद खान पर लगाये आरोप, बोली-घर बुलाकर की थी गलत हरकत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही