Search

 
 
 

SGFI: 400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीतने के बाद झारखंड की टीम डिसक्वालीफाई

 
Ranchi: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में भोपाल में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स अंडर 19 के एथलेटिक्स में शुक्रवार को सुबह 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में झारखंड के बालक टीम ने रजत पदक जीत लिया. पदक जीतने पर खिलाड़ियों ने खुशियां मनाईं लेकिन ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं रह पाई क्योंकि आयोजकों ने झारखंड की रिले टीम को डिसक्वालीफाई घोषित करते हुए पदक वापस ले लिया. इसके लिए कारण जो बताएं गए उससे किसकी गलती है ये पाठकों पर छोड़ देते है. दरअसल, झारखंड टीम को रिले दौड़ में निबंधित एथलीटों की जगह गैर निबंधित एथलीटों के ट्रैक पर उतार दिया गया था. जीत के बाद आधिकारिक रिजल्ट जारी होने के दौरान आयोजकों ने ये गलती पकड़ी और झारखंड को पदक से हाथ धोना पड़ा. इसे पढ़ें- एसजीएफआई">https://lagatar.in/sgfi-jharkhand-kabaddi-team-out-after-losing-to-karnataka-in-the-quarterfinals/">एसजीएफआई

: क्वार्टर फाइनल कर्नाटक से हारकर झारखंड कबड्डी टीम बाहर
झारखंड की यही रिले टीम ने हिट और सेमीफाइनल में भी दौड़ लगाई थी, लेकिन फाइनल में मेडल आने के बाद आयोजकों को पता चला कि झारखंड टीम में एक निबंधित एथलीट की जगह एक गैर निबंधित एथलीट दौड़ रहा है. इसके बाद कार्रवाई की गई. बता दें कि सभी इवेंट के लिए एथलीटों का निबंधन प्रतियोगिता आयोजन से पहले ही किया जाता है. तय प्रक्रिया से इतर जाने पर टीम "डिसक्वालिफाई” घोषित कर दी जाती है. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-malfunction-in-33-kv-line-power-failure-in-kokar-area/">रांचीः

33 केवी लाइन में खराबी, कोकर इलाके में बिजली गुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही