Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री मिश्रा ने कहा, शबाना, जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह टुकड़े-टुकड़े गैंग के स्लीपर सेल के एजेंट

Bhopal : मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि शबाना आजमी, जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह टुकड़े-टुकड़े गैंग के स्लीपर सेल के एजेंट हैं. बता दें कि फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने बिलकिस बानो(गुजरात) सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों की रिहाई को लेकर नाराजगी जताई थी. उनके बयान पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया. इसे भी पढ़ें : सीपीआईएमएल">https://lagatar.in/cpiml-leader-kavita-krishnan-quits-all-party-posts-questions-russia-and-china-exposes-differences/">सीपीआईएमएल

नेता कविता कृष्णन ने पार्टी के सभी पद छोड़े, रूस और चीन पर सवाल दागे, मतभेद उजागर

राजस्थान में कन्हैयालाल की हत्या हुई, इनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला

भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा कि राजस्थान में कन्हैयालाल की हत्या हुई, इनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला. झारखंड के दुमका में एक बच्ची को जिंदा जलाकर मार डाला तो ये लोग चुप थे. कहा कि भाजपा शासित राज्य में कुछ हो जाये, फिर इन्हें देश में रहने से डर लगेगा. फिर एक अवॉर्ड वापसी गैंग सक्रिय हो जायेगा. फिर ये लोग गला फाड़-फाड़ कर चिल्लाने लगेंगे. ये लोग अपनी घटिया मानसिकता का परिचय देते हैं. इन्हें सभ्य और धर्मनिरपेक्ष कैसे कहा जा सकता है. अब इन सभी लोगों की देश में कलई खुल चुकी है. जान लें कि मीडिया को दिये एक इंटरव्यू में शबाना आजमी ने बिलकिस बानो केस के दोषियों की रिहाई की निंदा करते हुए कहा था कि यह स्थिति काफी भयानक है. एक तरफ से देश में नारी शक्ति को बढ़ावा देने की बातें जोर-शोर से की जाती है लेकिन इन सब को देखने के बाद मैं सोच में पड़ जाती हूं. इसे भी पढ़ें :  आप">https://lagatar.in/aap-mla-seven-bjp-mla-on-six-september-will-meet-president-draupadi-murmu-will-complain-to-each-other/">आप

विधायक सात को, भाजपा विधायक छह सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे, करेंगे एक-दूसरे की शिकायत
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही