Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शाहरुख खान ने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर तोड़ी चुप्पी, दीपिका पादुकोण के लिए कही बड़ी बात

Lagatar Desk : `पठान` 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म के गाने बेशर्म रंग पर जमकर विवाद भी हुआ. अब शाहरुख खान ने अपनी फिल्म के इस गाने को लेकर चुप्पी तोड़ी है और दीपिका पादुकोण के लिए खास बात कही है. दरअसल यश राज फिल्म्स ने शाहरुख खान के इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में शाहरुख ने पठान फिल्म और अपने को-स्टार्स दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के बारे में खास बातें शेयर की हैं. शाहरुख ने कहा कि सिर्फ दीपिका पादुकोण जैसा कोई स्टार ही बेशर्म रंग गाने को इतने शानदार तरीके से कर सकता है. शाहरुख ने कहा कि बेशर्म रंग जैसे गाने को करने के लिए आपको दीपिका के कद का कोई चाहिए होता है. इसके साथ एक्शन करना, जहां वो लड़के को अपने ऊपर खींचती हैं और उसे पीटती हैं. वो एक्शन करने के लिए भी काफी टफ हैं. वो एक्शन सीन्स में मुझसे ज्यादा टफ लगी हैं. इस तरह का कॉम्बिनेशन केवल दीपिका जैसे स्टार्स में ही देखने को मिल सकता है. इसे भी पढ़ें: अब">https://lagatar.in/now-cross-border-battle-health-care-collapse/">अब

आर-पार की लड़ाईः स्वास्थ्य सेवा चरमराई

एक्शन मोड में दिखेंगे किंग खान

पठान फिल्म में शाहरुख का सपना पूरा होने जा रहा है. इस फिल्म में किंग खान एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं. शाहरुख ने पठान में दमदार एक्शन किया है. उन्होंने अपनी बॉडी पर भी काफी मेहनत की है. वहीं, बेशर्म रंग गाने की बात करें तो जैसे ही पठान का ये गाना रिलीज हुआ सोशल मीडिया पर इसे लेकर बवाल खड़ा हो गया. गाने में दीपिका की केसरी रंग की बिकिनी पर कई धार्मिक संगठन के लोगों ने आपत्ति जताई. उनका कहना था कि बेशर्म रंग नाम के गाने में केसरी रंग की बिकिनी पहनकर दीपिका ने भगवा रंग का अपमान किया है. इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-health-services-collapse-due-to-strike-by-nrhm-workers/">मनोहरपुर

: एनआरएचएम कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा चरमराई
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही