Search

पश्चिम बंगाल में बोले शाह, लोकसभा में 35 सीटें जिताइए, रामनवमी जुलूस पर हमला करने की हिम्मत कोई नहीं जुटायेगा

Birbhum : पश्चिम बंगाल में भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में 35 सीटों पर जितायेंगे, तो इसके बाद किसी की हिम्मत नहीं होगी कि रामनवमी जुलूस पर हमला करे. यह कहते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीरभूम में ममता बनर्जी सरकार पर हल्ला बोला. शाह आज शुक्रवार को बीरभूम में एक रैली में बोल रहे थे. इस क्रम में शाह ने आरोप लगाया कि ममता सरकार की तुष्टिकरण नीति की वजह से शोभायात्रा पर हमले किये गये हैं.  कहा  कि  टीएमसी के राज में पश्चिम बंगाल धमाकों का केंद्र बन गया है. बीरभूम की रैली में आम जनता से को साफ संदेश देते हुए अमित शाह ने कहा, 2024 में हमें 35 सीटें दीजिए. 2025 के पहले ही ममता बनर्जी की सरकार गिर जायेगी. अपील की कि एक बार बंगाल में कमल खिलाइए न बम धमाके होंगे न राम नवमी पर हमले होंगे, किसा पर भी अत्याचार नहीं होगा, घुसपैठ, गो तस्करी बंद हो जायेगी. रिसड़ा और हावड़ा का जिक्र करते हुए कहा कि रामनवमी के जुलूसों पर यहां हमला हुआ. मैं पूछता चाहता हूं कि बंगाल के अंदर रामनवमी का जुलूस निकलना चाहिए या नहीं निकलना चाहिए? इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/up-police-said-183-criminals-killed-in-encounters-since-march-2017/">यूपी

पुलिस ने कहा, मार्च 2017 से अब तक एनकाउंटर में 183 अपराधी मारे गये

दीदी के शासन में बंगाल बम धमाकों का सेंटर बन चुका है

अगर रामनवमी का जुलूस बंगाल में शांति से नहीं निकलेगा तो कैसे चलेगा? आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण यह हिम्मत पड़ी. बीरभूम में रैली से पहले विस्फोटक पकड़े जाने को लेकर अमित शाह ने ममता सरकार पर निशाना साधा. शाह ने कहा,  ममता के शासन काल में बंगाल बम धमाकों का केंद्र बन  चुका है. कहा कि आज ही एनआईए ने बीरभूम में 80 हजार से ज्यादा डेटोनेटर और अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया. अगर एनआईए ने न पकड़ा होता तो कितने लोगों की जान धमाके में चली जाती, यह कोई नहीं जानता.

पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही है

अमित शाह के बयान पर टीएमसी स्टेट जनरल सेक्रेटरी कुणाल घोष ने कहा कि उन्होंने(शाह) संकेत दिया कि 2025 में कोई सरकार नहीं होनी चाहिए. लेकिन 2025 में कोई विधानसभा चुनाव नहीं है. हकहा कि हमें आशंका है कि दिल्ली के संरक्षण में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही है. उनके बयान से साबित होता है कि कुछ साजिश होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : असली">https://lagatar.in/modi-government-destroying-the-constitution-by-misusing-power-sonia-gandhi/">असली

राष्ट्र विरोधी है मोदी सरकार, सत्ता का दुरुपयोग कर संविधान को नष्ट कर रही है : सोनिया गांधी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp