Search

 
 
 

शाहीन बाग अपडेट: भारी हंगामे के बाद लौट गया MCD का बुलडोजर,सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

 
New Delhi : दिल्ली के शाहीन बाग में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. वहां अतिक्रमण हटाने के लिए लाया गया बुलडोजर हटा लिया गया है. शाहीनबाग के लोगों के हंगामे को देखते हुए MCD की टीम सिर्फ खानापूर्ति ही कर पायी. शाहीन बाग में अतिक्रमण करने पहुंची MCD की टीम सिर्फ एक घर में लगी लोहे की रॉड ही हटा सकी थी, कि भारी हंगामा होने लगा. जो होले की रॉड हटायी गयी थी, उसे बुलडोजर से नहीं बल्कि मजदूरों ने हथौड़े से हटाया था, क्योंकि भीड़ वहीं विरोध कर रही थी. जिससे किसी को भी चोट लग सकती थी. इसे भी पढ़ें -IAS">https://lagatar.in/ias-pooja-singhal-case-the-interrogation-of-husband-abhishek-jha-continues-for-the-second-day-as-well/">IAS

पूजा सिंघल प्रकरण : दूसरे दिन भी पति अभिषेक झा से पूछताछ जारी

बुलडोजर के आगे बैठ गये थे लोग

वहीं शाहीन बाग का ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गई है. लोगों के हंगामे के बीच बुलडोजर लौट गया और कोई अतिक्रमण नहीं हो पाया. इससे पहले अतिक्रमण हटाने के लिए लाये गये बुलडोजर के आगे शाहीन बाग के लोग आ गये और MCD के साथ ही बीजेपी विरोधी नारे भी लगाने लगे. अतिक्रमण का विरोध करने बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची थी. लोगों के साथ स्थानीय नेता भी धरना दे रहे थे. हालांकि बाद धरना दे रहे लोगों को प्रशासन ने हटाया और कुछ को हिरासत में ले लिया. शाहीन बाग में बिगड़ते हालात को देखेत हुए पुलिस की मदद के लिए सौ CRPF जवान तैनात किए गए थे. साथ ही अतिरिक्त सुरक्षाबल भी तैनात किया गया था. शाहीनबाग में मौजूद पुलिस के पास आंसू गैस के गोले भी मौजूद थे. इस दौरान AAP विधायक अमानतुल्लाह खान शाहीन बाग पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि यहां मस्जिद के सामने एक शौचालय था, जिसे अपने से पैसों से मैंने हटवाया. इससे आगे विधानसभा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि MCD की टीम उन्हें बताए विधानसभा में जहां भी अतिक्रमण है, उसे वे हटवा देंगे. अमानतुल्लाह खान ने कहा कि यहां सिर्फ माहौल खराब किया जा रहा है और इसका राजनीतिकरण हो रहा है. इसे भी पढ़ें -एलन">https://lagatar.in/elon-musk-is-haunted-by-the-fear-of-dying-told-by-tweeting-who-will-be-responsible-for-his-death-in-suspicious-circumstances/">एलन

मस्क को सता रहा मरने का डर! ट्वीट कर बताया, उनके संदिग्ध हालातों में मौत के लिए कौन होगा जिम्मेदार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही