Search

 
 
 

शहनाज गिल के फैंस गुरु रंधावा से हुए नाराज, सोशल मीडिया पर कर रहे ट्रोल

 
Lagatar Desk : बिग बॉस फेम शहनाज गिल इन दिनों काफी चर्चा में हैं. जल्द ही वो सलमान खान के साथ फिल्म में भी नजर आने वाली हैं. शहनाज के फैंस फेमस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे है और वो भी शहनाज गिल के लिए. दरअसल जल्द ही गुरु रंधावा और शहनाज गिल का नया गाना ‘मून राइज’ रिलीज होने वाला है. इसे लेकर दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं. हाल ही उनके नए गाने का पोस्टर सामने आया, जिसमें दोनों रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं. लेकिन इस पोस्टर पर हंगामा बरप रहा है. इसे भी पढ़ें: त्रिपुरा">https://lagatar.in/tripura-criminals-attack-former-cm-biplab-debs-house-set-vehicles-on-fire/">त्रिपुरा

: पूर्व सीएम बिप्‍लब देब के घर पर अपराधियों ने किया हमला, वाहनों को किया आग के हवाले
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-1-29.gif"

alt="" width="600" height="400" /> गुरु के नए गाने ‘मून राइज’ का जब पोस्टर सामने आया तो लोगों को एक बात बुरी लगी. दरअसल, पोस्टर में सभी का नाम है बस, शहनाज गिल का नाम मिसिंग है. ये बात शहनाज के फैंस को नहीं समझ आई और फैंस ने इसे लेकर गुरु रंधावा की क्लास लगा दी. फैंस गुरु से पूछ रहे हैं कि शहनाज का नाम पोस्टर से मिसिंग क्यों है? एक फैन ने लिखा, ‘मैं इसे प्रमोट नहीं करूंगा क्योंकि इसमें शहनाज का नाम नहीं ​है.’ वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘जिसकी वजह से लाइम लाइट मिल रही, उसी का नाम पोस्टर में नहीं.’शहनाज का नाम पोस्टर में नहीं होने से उनके फैंस काफी नाराज हैं और सोशल मीडिया पर सिंगर को जमकर ट्रोल कर रहे. बता दें कि शहनाज और गुरु पर पिक्चराइज ‘मून राइज’ 10 जनवरी को रिलीज हो रहा है. फैंस इसे लेकर उत्सुक दिखाई दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें: त्रिपुरा">https://lagatar.in/tripura-criminals-attack-former-cm-biplab-debs-house-set-vehicles-on-fire/">त्रिपुरा

: पूर्व सीएम बिप्‍लब देब के घर पर अपराधियों ने किया हमला, वाहनों को किया आग के हवाले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही