Search

 
 
 

तेतुलिया जमीन घोटाले के अभियुक्त शैलेष सिंह ने जमानत याचिका वापस ली

Ranchi News: कोर्ट ने राज्य सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए दो सप्ताह बाद याचिका को सुनवाई के लिए पेश करने का निर्देश दिया था. आज हुई सुनवाई के दौरान उसने जमानत याचिका वापस ले ली.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: तेतुलिया जमीन घोटाले के अभियुक्त शैलेष कुमार सिंह ने नियमित जमानत याचिका वापस ले की. उसने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी. 


तेतुलिया जमीन घोटाले में शैलेष सिंह को सीआईडी ने आठ जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी. इस याचिका पर सुनवाई के बाद जवाब देने के लिए सरकार ने समय मांग लिया था.

 

कोर्ट ने राज्य सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए दो सप्ताह बाद याचिका को सुनवाई के लिए पेश करने का निर्देश दिया था. आज हुई सुनवाई के दौरान उसने जमानत याचिका वापस ले ली.


उल्लेखनीय है कि तेतुलिया वनभूमि घोटाले की जांच ईडी भी कर रही है. ईडी ने जांच के बाद पिछले दिनों शैलेष सिंह सहित अन्य के खिलाफ Prosecution Complain दायर कर दिया है. ईडी ने शैलेष सिंह को किंगपिन के रूप में चिह्नित किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही