Search

 
 
 

शर्मनाक : पतरातू में बहन ने छोटे भाई की हत्या कर शव को घर में दफनाया

 
Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र में एक बहन द्वारा भाई की हत्या कर जमीन में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.  घटना की जानकारी जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई. देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. ज‍ितनी मुंह उतनी बातें होने लगी. वहीं पूरे मामले पर पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अनुसंधान जारी है. शव को कल निकालने की प्रक्रि‍या शुरू की जाएगी. जानकारी के अनुसार पतरातू थाना क्षेत्र के पंच मंदिर पंचायत के पथ संख्या-33 स्थित एक आवास के अंदर एक युवक का शव पिछले ढाई महीने से दफनाया होने की बात सामने आ रही है.

30 जून से लापता था 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार

पुलिस ने बताया कि पतरातू के बरतुआ गांव निवासी नरेश महतो का 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार 30 जून से ही लापता था. नरेश महतो ने बताया कि उनका बेटा रोहित कुमार 24 जून को ममेरे भाई दिलीप महतो ,जो चुटिया रांची का रहने वाला है, उसके घर रहने गया था. नरेश महतो के अनुसार, 30 जून को बेटी चंचल कुमारी ने अपने भाई को फोन कर घर आने के लिए कहा था. जब भाई उसके यहां पहुंचा, तो चंचल कुमारी उसे रांची के चांदनी चौक बस स्टैंड से रिसीव कर अपने साथ रामगढ़ ले गई. नरेश महतो के अनुसार, चंचल कुमारी ने अपने भाई की हत्या कर शव को घर में दफन कर दिया था. मृतक के परिजनों ने बताया कि मोबाइल की कॉल डिटेल से कुछ अंदेशा हुआ, जिसके बाद रांची की चुट‍िया पुलिस ने चंचला कुमारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. जानकारी के अनुसार चंचला ने हत्‍या की बात स्‍वीकार की है. वहींं मृतक के परिजनों को बेटे की हत्या में और लोगों के संलिप्त होने की आशंका है. पुलि‍स मामले में जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें– कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-ed-raids-businessmans-house-in-money-laundering-case-7-crore-cash-recovered/">कोलकाता

: मनी लॉन्ड्रिंग के केस में कारोबारी के घर ED की रेड, 7 करोड़ कैश बरामद
इसे भी पढ़ें– पत्नी">https://lagatar.in/wife-of-ranchi-husband-has-done-two-cases-in-kaimur-supreme-court-said-both-cases-of-kaimur-will-be-heard-in-ranchi-court/">पत्नी

रांची की, पति ने कैमूर में कर दिए दो केस, सुप्रीम कोर्ट ने कहा : कैमूर के दोनों केस की रांची कोर्ट में होगी सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही