Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुर्री बर्फबारी में 23 की मौत पर पाक मंत्री का शर्मनाक बयान, कहा - कॉमन सेंस लगाएं,घर पर स्नो स्प्रे ही कर लें

Advertisement
Advertisement
Islamabad : पाकिस्‍तान के चर्चित बर्फीले टूरिस्ट प्लेस मुर्री में हुई भीषण बर्फबारी 10 बच्‍चे सहित 23 पर्यटकों की मौत हो गयी. मरी की बर्फबारी में फंसी गाड़ियों में ही लोग जम गये. कुछ लोगों की मौत तो ऑक्‍सीजन की कमी से हुई. तो कुछ की खाना और पानी की कमी से मौत हो गई. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया था. सेना राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है. सरकार ने इस प्राकृतिक आपदा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. इसी बीच पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने इसपर विवादित बयान दिया है. लोगों की मौत पर अफसोस जताने के बजाए फवाद चौधरी ने शर्मनाक बात कह डाली है. फवाद चौधरी ने कहा है कि जो भी बर्फ का आनंद लेना चाहते हैं, उन्हें बाजार से बर्फ का स्‍प्रे खरीद लेना चाहिए और घर पर ही एक-दूसरे पर स्प्रे करके छिड़क लेना चाहिए. साथ ही कहा कि लोग अपने कॉमन सेंस का इस्तेमाल करें. फवाद चौधरी अपने इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें - एक">https://lagatar.in/corona-infection-in-jharkhand-police-spread-10-times-faster-in-a-week/">एक

सप्ताह में 10 गुणा तेजी से फैला झारखंड पुलिस में कोरोना संक्रमण 

एक हजार से अधिक कार हिल स्टेशन क्षेत्र  में फंसी 

जानकारी के अनुसार, मुर्री क्षेत्र में कम से कम एक हजार से अधिक कार अभी भी हिल स्टेशन क्षेत्र  में फंसी हुई हैं. खैबर पख्तूनख्वा के गैल्यात में कारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है.  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को फंसे इन वाहनों में सवार लोगों में से 10 बच्चों समेत कम से कम 23 की मौत हो गयी है.  दर्दनाक खबर यह है कि कम से कम 10 की मौत कार में बैठे-बैठे ही जम जाने के कारण हो गयी है. सभी टूरिस्ट्स बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे. लेकिन शनिवार को वापस लौटते समय बर्फबारी के बीच फंस गये. पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख राशिद ने कहा था कि  ब्रिटिश कॉलोनियल शहर मुर्री में ऐसी स्थिति पिछले कुछ दिनों में बनी है. इस दौरान इलाके में 1 लाख से ज्यादा टूरिस्ट वाहन पहुंचे हैं. इसे भी पढ़ें – धर्मसंसद">https://lagatar.in/dharmasansad-hate-speech-case-supreme-court-will-hear-kapil-sibal-raised-matter/">धर्मसंसद

हेट स्पीच मामला: सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, कपिल सिब्बल ने उठाया मामला
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही