Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: एनआईए जांच में खुलासा, फर्जी कंपनी बनाकर अमन साहू के लेवी के पैसे को इन्वेस्ट करता था शंकर

Ranchi: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को लातेहार के तेतरियाखाड़ कोयला खदान में गोलीबारी, जबरन वसूली और आगजनी के मामले में जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू के एक प्रमुख सहयोगी के शंकर यादव खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. इस मामले में एनआईए द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया जाने वाला 25वां आरोपी शंकर यादव, अमन साहू का प्रमुख सहयोगी था. जो वर्तमान में झारखंड के विभिन्न मामलों में जेल में है. वह अमन साहू द्वारा जबरन वसूली के पैसे को ठिकाने लगाने के लिए फर्जी कंपनियों का उपयोग करता था. जांच के दौरान, फरवरी 2024 में शंकर यादव के परिसरों की तलाशी ली गई, जिसमें एक करोड़ तीस लाख रुपये नकद जब्त किए गए थे.

अन्य संगठित आपराधिक गिरोहों के साथ संबंध विकसित किए 

एनआईए की जांच में झारखंड में पुलिस अधिकारियों और जेल कर्मचारियों पर गोलीबारी सहित कई सनसनीखेज अपराधों में अमन साहू गिरोह की संलिप्तता का खुलासा हुआ है. साहू के मुख्य निशाने पर कारोबारी और ठेकेदार रहे हैं. गिरोह ने अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए राज्य के बाहर अलग-अलग नक्सली संगठनों और अन्य संगठित आपराधिक गिरोहों के साथ संबंध विकसित किए हैं. इस मामले में आगे की जांच जारी है. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/jssc-told-the-high-court-merit-list-and-cut-off-marks-of-teacher-appointment-examination-will-be-released-on-the-website/">JSSC

ने हाईकोर्ट को बताया- वेबसाइट पर जारी किया जाएगा शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का मेरिट लिस्ट व कट ऑफ मार्क्स
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही