Ranchi News : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शांतनु मिश्रा को झारखंड में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति पर उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया.
इसे भी पढ़ें...
शांतनु मिश्रा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया.
उन्होंने कहा कि इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे. झारखंड में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को पंचायत से प्रदेश स्तर तक मजबूत करना, जनहित के मुद्दों को उठाना और पंचायतों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी.
शांतनु मिश्रा ने कहा कि सशक्त ग्राम सभा, अधिकार संपन्न पंचायत और जनभागीदारी पर आधारित लोकतंत्र ही राजीव गांधी के सपनों के भारत की नींव है. उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं और पंचायतों को मजबूत करने के साथ ग्रामीण जनता की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.
उन्होंने विश्वास जताया कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से झारखंड में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. साथ ही, कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के प्रयासों को भी गति मिलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

