Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटा और बिड़ला कंपनी के शेयरों ने दी निवेशकों को बंपर कमाई, एक साल में 38 रुपये वाले शेयर हो गये 1,088 के

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :   अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल बाजार में टाटा और बिड़ला ग्रुप से निवेशक जमकर पैसा कमा रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों कंपनियों के शेयर निवेशकों पर लगातार नोटों की बारिश कर रहे हैं. पिछले एक साल में इन दोनों शेयरों में 2700 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है.

सालभर में टीटीएमएल से मिला 2,714 फीसदी रिटर्न

टाटा ग्रुप के टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (टीटीएमएल) ने एक साल में 2,714.97 फीसदी रिटर्न दिया है. एनएसई पर सालभर पहले कंपनी के शेयरों की कीमत 9.35 रुपये थी. जबकि शुक्रवार को कंपनी के शेयर की कीमत 263.20 रुपये हो गयी. इस तरह इस कंपनी के शेयर से निवेशकों की अच्छी कमाई हुई है. इसे भी पढ़े : मेडिकल">https://lagatar.in/good-news-for-medical-students-neet-pg-counseling-from-january-12-after-supreme-court-order/">मेडिकल

छात्रों के लिए खुशखबरी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NEET PG काउंसिलिंग 12 जनवरी से

एक साल में 38 रु वाले शेयर के दाम बढ़कर हुए 1,088

दूसरी तरफ  बिड़ला ग्रुप के मल्टीबैगर स्टॉक एक्सप्रो इंडिया ने भी निवेशकों को मालामाल किया है. निवेशकों को एक साल में करीब 2,743.40 फीसदी रिटर्न मिला है. एक साल पहले कंपनी के शेयरों की कीमत 38.25 रुपये थी. जो 7 जनवरी 2021 को बढ़कर 1,087.60 रुपये पर आ गयी. यानी एक साल पहले अगर किसी ने इसमें एक लाख रुपये लगाये होंगे. तो ये एक लाख अब 27 लाख हो गये होंगे. इसे भी पढ़े : नियुक्ति">https://lagatar.in/hemant-sarkar-distributed-4851-appointment-letters-in-appointment-year-out-which-553-were-given-in-program-organized-for-two-years/">नियुक्ति

वर्ष में हेमंत सरकार ने बांटे 4851 नियुक्ति पत्र, जिनमें 553 दिये दो वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में

रेफ्रिजेरेटर्स के लिए लाइनर्स का पैकेंजिंग मैटेरियल बनाती है एक्सप्रो

एक्सप्रो इंडिया बिड़ला समूह की एक छोटी कंपनी है. मुख्य तौर पर ये रेफ्रिजेरेटर्स के लिए लाइनर्स और कैपिसिटर्स का पैकेजिंग मैटेरियल बनाती है. इस तरह का काम करने वाली ये इंडिया की इकलौती कंपनी है और इसकी कोई पैरेंट कंपनी भी नहीं है. इसे भी पढ़े : तीन">https://lagatar.in/cng-and-png-prices-increased-for-the-second-time-in-three-weeks-rs-66-a-kg-in-mumbai/">तीन

सप्ताह में दूसरी बार बढ़े सीएनजी और पीएनजी के दाम, मुंबई में 66 रुपये किलो

आगे भी बुल पर रह सकते हैं ये शेयर

दोनों कंपनियों के शेयर अभी भी बुल पर हैं. मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि इन शेयरों में आगे भी तेजी बनी रह सकती है. इसकी वजह दोनों कंपनियों की बैलेंस शीट काफी मजबूत होना है. हालांकि आम तौर पर इस तरह के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखा जाता है. ऐसे में इनमें निवेश करने से पहले आपको किसी सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए. इसे भी पढ़े : यूपी">https://lagatar.in/up-election-akhilesh-yadav-needs-money-from-the-commission-to-contest-elections-said-bjp-is-far-ahead-of-us-in-digital-infrastructure/">यूपी

इलेक्शन : अखिलेश यादव को चाहिए चुनाव लड़ने के लिए आयोग से पैसा, कहा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में भाजपा हमसे कहीं आगे… [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही