Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शशि थरूर को माकपा ने अपने कार्यक्रम में बुलाया, जाना चाहते हैं थरूर, सोनिया गांधी ने नहीं दी इजाजत

Advertisement
Advertisement
Thiruwanthapuram : तिरुवनंतपुरम (केरल) के सांसद और कांग्रेस नेता शशि थरूर माकपा के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पायेंगे. खबर है कि शशि थरूर कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे, लेकिन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें जाने की अनुमति देने से मना कर दिया है. सोनिया गांधी ने शशि थरूर से पार्टी की केरल इकाई के निर्देश की अवहेलना नहीं करने को कहा है. इसे भी पढ़ें : ‘द">https://lagatar.in/the-kashmir-files-earns-a-lot-at-the-box-office-collecting-167-45-crores-in-10-days/">‘द

कश्मीर फाइल्स’ की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई, 10 दिन में 167.45 करोड़ का कलेक्शन

माकपा ने थरूर को सेमिनारों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया  

बता दें कि वाम दल माकपा ने थरूर और पूर्व केंद्रीय मंत्री केवी थॉमस को 6 -10 अप्रैल तक केरल के कन्नूर में होने वाली 23वीं पार्टी कांग्रेस से पहले विभिन्न सेमिनारों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. इस मामले में कांग्रेस की केरल इकाई के प्रमुख के सुधाकरन ने कहा कि पार्टी ने अपने नेताओं को माकपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने से मना किया है.. क्योंकि पार्टी वाम सरकार की प्रस्तावित के-रेल परियोजना का कड़ा विरोध कर रही थी. इसे भी पढ़ें : यूक्रेन">https://lagatar.in/ukraines-president-zelensky-said-nato-countries-are-afraid-of-russia-will-they-accept-us-or-not-tell-us/">यूक्रेन

के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले, रूस से डरते हैं NATO देश, हमें स्वीकार करेंगे या नहीं, बतायें

राजनीतिक संवादों में शामिल होना गलत नहीं : शशि थरूर

खबर है कि शशि थरूर ने कहा है कि जिस सेमिनार में उन्हें आमंत्रित किया गया था उसका विषय केरल या के-रेल से जुड़े किसी भी मुद्दे से संबंधित नहीं था. शशि शरूर ने ट्वीट किया कि उन्होंने मुझे आमंत्रित किया था और मैंने स्वीकार कर लिया था. उन्होंने मुझे एक संगोष्ठी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. राजनीतिक संवादों में शामिल होने में कुछ भी गलत नहीं है. इसे भी पढ़ें :AIMIM">https://lagatar.in/in-an-exercise-to-go-with-aimim-mahavikas-aghadi-government-mp-imtiaz-jalil-wants-to-meet-uddhav-thackeray-bjp-surrounds-shiv-sena/">AIMIM

महाविकास अघाडी सरकार के साथ जाने की कवायद में, सांसद इम्तियाज जलील उद्धव ठाकरे से मिलना चाहते हैं, भाजपा ने शिवसेना को घेरा 

सोनिया गांधी से अनुमति मिलती है तो  थरूर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं

जान लें कि सुधाकरन ने कहा था कि अगर सोनिया गांधी से अनुमति मिलती है तो शशि थरूर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं. कहा कि लोग सीपीआई (एम) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले कांग्रेस नेताओं को पसंद नहीं करते हैं. कांग्रेस पार्टी के सदस्य ऐसे नेताओं से घृणा करते हैं जो (मुख्यमंत्री) पिनाराई विजयन से जुड़े हैं और जो के-रेल परियोजना के साथ आगे बढ़ रहे हैं. अगर वह (थरूर) कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं तो भाग ले सकते हैं. यह उनकी इच्छा है. वह सोनिया गांधी की अनुमति ले सकते हैं और इसके अनुसार कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. थरूर उन कांग्रेस नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में असंतुष्ट जी-23 नेताओं की बैठक में भाग लिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही