Search

 
 
 

शहनाज़ गिल के भाई शहबाज का नया गाना ‘फेम देख’ रिलीज,YouTube पर मचाया धमाल

एक्ट्रेस शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा हाल ही में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आए थे, जहां अपने फनी और बेबाक अंदाज से उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा हाल ही में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आए थे, जहां अपने फनी और बेबाक अंदाज से उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.अब शहबाज एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका नया म्यूजिक वीडियो ‘फेम देख’ है, जो हाल ही में रिलीज किया गया है.

 

 

अपने लेटेस्ट गाने में शहबाज का बिल्कुल नया और इंटेंस अवतार देखने को मिल रहा है. इस ट्रैक के जरिए उन्होंने साबित कर दिया है कि वे सिर्फ रियलिटी शो तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एक दमदार परफॉर्मर भी हैं. ‘फेम देख’ पंजाबी स्टाइल का गाना है, जिसमें शहबाज का डार्क और सिनेमैटिक लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है.

 

म्यूजिक वीडियो में खून से सना चेहरा, गुस्से से भरी आंखें और रफ-टफ अंदाज में शहबाज का लुक काफी प्रभावशाली नजर आता है. कई फैंस को उनका यह अवतार केजीएफ जैसी वाइब देता दिखाई दे रहा है. खास बात यह है कि गाने में शहबाज ने न सिर्फ दमदार अभिनय किया है, बल्कि अपनी आवाज से भी श्रोताओं को प्रभावित किया है.

 

शहबाज और शहनाज़ गिल ने इस गाने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा -आप सभी का इंतजार खत्म हो चुका है. मेरा गाना ‘फेम देख’ अब रिलीज हो गया है. जेम ट्यून्स और इंदरजीत सिंह की ओर से पेश किया गया यह शानदार गाना जरूर देखें. पूरा वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल पर जाएं.

 

गाने की खासियत यह भी है कि इसकी आवाज खुद शहबाज ने दी है, जबकि इसके बोल और कंपोज़िशन अनिकेत शुक्ला ने तैयार किए हैं.वर्क फ्रंट की बात करें तो शहबाज बदेशा एक यूट्यूबर, सिंगर और कलाकार हैं. उन्होंने ‘बिग बॉस 19’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए शो में कदम रखा था, जहां अपने मजाकिया स्वभाव और साफ-सुथरी सोच से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था. शो के दौरान बनी उनकी कई दोस्तियां आज भी कायम हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही