Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेख कुदरत अली की जमीन हड़पने का मामला: DGP, IG से शिकायत के 17 दिन बाद हुआ FIR

Advertisement
Advertisement
Ranchi: शेख कुदरत अली की जमीन को कुदरत अली बनकर भू-माफिया हड़पने में लगे हैं. डीजीपी और आईजी से शिकायत करने के 17 दिन बाद दबंग भू माफियाओं के खिलाफ पंडरा ओपी की पुलिस एफआईआर करने को राजी हुई. यह मामला राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित हेहल मौजा का है. जहां मो. शकील का खाता संख्या 153 प्लॉट संख्या 956, 957, 958 1140, 1142 रकबा 2.49 एकड़ भूमि, जो आर एस खतियान में मोहम्मद शकील के पूर्वज कुदरत अली उर्फ शेख छोटू के नाम से दर्ज है. इस जमीन को जबरन एक विशेष वर्ग के दबंगों के द्वारा कब्जा लेने और बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है. इस मामले में बीते 20 अप्रैल को डीजीपी, आईजी, एसएसपी और पंडरा ओपी में इसकी शिकायत भी की गई थी. लेकिन पंडरा ओपी की पुलिस कार्रवाई करने के बजाए इन दबंगों के सामने मौन बनी हुई थी. शिकायत करने के 17 दिन बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है. इसे भी पढ़ें - EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-inquiry-report-pooja-singhals-husbands-land-case-pulse-hospital-missing/">EXCLUSIVE:

पूजा सिंघल के पति के PULSE अस्पताल के जमीन मामले की जांच रिपोर्ट गायब!

फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सीमांकन कराने का दबाव डाल रहे हैं भूमाफिया

शेख कुदरत अली की जमीन को कुदरत अली बनकर जो दबंग भू माफिया जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी रिपोर्ट को एसडीओ, सीओ और थाना के द्वारा रिपोर्ट खारिज किए जाने के बाद भी भू माफिया जबरन जमीन को हड़पने की कोशिश में लगे हुए हैं. जानकारी है कि भू माफिया लगातार हेहल अंचल ऑफिस और थाना पहुंचकर लगातार जमीन का फर्जी कागजात दिखाकर जमीन का सीमांकन कराने का दबाव डाल रहे हैं. (झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">(झारखंड

की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

बाउंड्री करने पर दी गई जान से मारने की धमकी

मो. शकील ने दिए आवेदन में कहा है कि मेरी इस जमीन पर स्थानीय भू माफिया सतीश सिंह, आनंद सिंह,दिलीप सिंह, राहुल सिंह, बिट्टू सिंह, रिकी यादव और शाहिद अंसारी समेत 30 से 40 लोग बीते 3 मार्च 2022 को पहुंचे, और फर्जी तौर पर इस जमीन पर अपना दावा करते हुए उस जमीन पर हो रहे बाउंड्री निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया. वहां कार्यरत प्राधिकृत कर्मी ब्यास सिंह के साथ मारपीट की और गाली गलौज करते हुए धमकी दी कि जमीन से भागो नहीं तो तुम सभी को इसी जमीन में दफना देंगे. साथ ही धमकी दी कि अपने मालिक को बता दो, आज के बाद से इस जमीन को भूल जाएं नहीं तो उसके और उसके पूरे खानदान का कब्रिस्तान इसी जमीन पर बना देंगे. मारपीट कर रहे स्थानीय लोगों का धीरे-धीरे जमाव होने से ब्यास सिंह किसी तरह उस जमीन से अपनी जान बचाकर भाग निकले, और इसकी जानकारी हमें दी गई. हमें जान से मारने की धमकी दी जा रही है. https://www.youtube.com/watch?v=M-pjTCAKPk4

दखल कब्जा में डाली जा रही है बाधा

मोहम्मद शकील ने कहा कि दबंग भू माफियाओं और उनके सहयोगियों द्वारा हम लोगों को दखल कब्जा में बाधा डाला जा रहा है. साथ ही बातचीत के प्रयास किए जाने पर उन लोगों के द्वारा रंगदारी में 25 लाख रूपया गैरकानूनी रूप से मांगी जा रही है. साथ ही कहा जा रहा है कि जब तक मांग पूरी नहीं करोगे, तब तक इस जमीन पर पैर रखने के बारे में सपने में भी मत सोचना. नहीं तो इस जमीन पर जिंदा दफना दिए जाओगे. इसे भी पढ़ें –IAS">https://lagatar.in/interrogation-of-ias-pooja-singhal-begins-husband-abhishek-jha-and-ca-suman-kumar-also-present-in-ed-office/">IAS

पूजा सिंघल से पूछताछ शुरू, पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार भी ईडी ऑफिस में मौजूद
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही