Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेखपुरा : जेडीयू नेता के घर से हथियारों का जखीरा बरामद, 4 लाख रुपये भी किये जब्त

Advertisement
Advertisement
Sheikhpura : बिहार के शेखपुरा जिले से हथियार और कारतूस का जखीरा बरामद हुआ है. यह जखीरा जेडीयू के एक नेता के घर से मिला है. बताया जा रहा है कि शेखपुरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने बीती रात छापेमारी की. जिसमें काफी संख्या में पिस्टल, सवा सौ जिंदा कारतूस, 4 लाख रुपये भी बरामद हुआ है. पुलिस ने जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कौशल महतो और उसका बेटा शिव विभूति को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें - यूपी">https://lagatar.in/up-news-of-cm-yogis-osd-dies-in-road-accident-scorpio-collides-with-tree/">यूपी

: सीएम योगी के OSD की सड़क हादसे में मौत की खबर, स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पत्नी और ड्राइवर अस्पताल में इसे भी पढ़ें - असम:">https://lagatar.in/assam-34-people-linked-to-al-qaeda-in-police-custody-dgp-said-terrorist-groups-are-using-madrassas/">असम:

अलकायदा से जुड़े 34 लोग पुलिस की गिरफ्त में, DGP ने कहा, आतंकवादी समूह मदरसों का कर रहे इस्तेमाल

कौशल महतो जदयू का सक्रिय कार्यकर्ता  है

गौरतलब है कि जदयू नेता कौशल महतो पूर्व में मुखिया भी रहा है. कौशल महतो जदयू का सक्रिय कार्यकर्ता भी है.  बिहार के कई मंत्रियों से उनके अच्छे रिश्ते होने की भी बात कही जा रही है. जदयू नेता के घर से हथियार की बरामदगी के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म है. कहा जा रहा है कि जदयू नेता और उनके बेटे के हथियार तस्कर गिरोह से जुड़े हुए हैं. इसे भी पढ़ें - लखनऊ">https://lagatar.in/lucknow-mla-abbas-ansari-declared-a-fugitive-mp-mla-court-ordered-attachment/">लखनऊ

: विधायक अब्बास अंसारी भगोड़ा घोषित, एमपी-एमएलए कोर्ट ने दिया कुर्की का आदेश

जदयू नेता के घर पर बिक्री के लिए लाया गया है 

हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है. पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बचती दिख रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंगेर का निर्मित पिस्टल और रायफल काफी संख्या में जदयू नेता के घर पर बिक्री के लिए लाया गया है. कुछ हथियार की बिक्री भी हो चुकी है. जिसके बाद पुलिस ने जेडीयू नेता के घर पर छापेमारी की और भारी संख्या में हथियार- कारतूस बरामद किया. हथियारों का जखीरा देखकर पुलिस दंग रह गई. फिलहाल पुलिस जदयू नेता के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है. सूत्रों ने कि मानें तो इस प्रकरण में कई लोगों के चेहरे बेनकाब होने की बात सामने आ रही है. इसे भी पढ़ें - पैसे">https://lagatar.in/if-i-had-money-i-would-have-been-a-teacher-poverty-was-taken-away-golden-moments-of-employment/">पैसे

होते तो टीचर होता, गरीबी लील गई रोजगार के सुनहरे पल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही