Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिबू सोरेन लोकपाल मामला: दिल्ली हाइकोर्ट में 25 अगस्त को विस्तृत सुनवाई

Advertisement
Advertisement
Ranchi/New Delhi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से जुड़े लोकपाल मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. गुरुवार की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से आंशिक बहस की गई, जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तिथि निर्धारित की है, पूर्व की सुनवाई में अदालत ने डीए (आय से अधिक संपति) मामले में शिबू सोरेन के खिलाफ लोकपाल के सामने कार्यवाही पर रोक लगा दी थी. जिसे कोर्ट ने 25 अगस्त तक विस्तार दिया है, शिबू सोरेन ने अधिकार क्षेत्र के आधार पर सीबीआई को प्रारंभिक जांच की कार्यवाही और आदेश को चुनौती दी है. दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की अदालत में शिबू सोरेन की याचिका पर सुनवाई हुई. शिबू सोरेन की ओर से देश के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अधिवक्ता प्रज्ञा सिंह बघेल पक्ष रख रही हैं. वहीँ लोकपाल की ओर से SGI (सॉलिसिटर जेनरल ऑफ इंडिया) तुषार मेहता पक्ष रख रहे हैं. इसे भी पढ़ें- सिद्धिविनायक">https://lagatar.in/big-b-reaches-siddhivinayak-temple-takes-blessings-of-ganapati/">सिद्धिविनायक

मंदिर पहुंचे बिग बी, माथा टेक गणपति का लिया आशीर्वाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही