Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

21 साल बाद सुपर डांसर शो में एक साथ दिखेंगे शिल्पा और सुनील शेट्टी

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk :  बॉलीवुड के दो जाने-माने सुपरस्टार शिल्पा और सुनील शेट्टी  21 साल बाद आमने-सामने होंगे. सुपर डांसर चैप्टर 4 के शो में दोनों एक साथ नजर आयेंगे. सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी ने बहुत ही कम फिल्मों में एक साथ काम किया है. लेकिन फिर भी इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं.सुपर डांसर के स्टेज पर सालों बाद दोनों अपनी फिल्म के गाने पर रोमांटिक अंदाज में डांस करते दिखाई देंगे. सुपर डांसर चैप्टर 4 के सेट पर सुनील शेट्टी इस हफ्ते गेस्ट के तौर पर नजर आने वाले हैं. वहीं शिल्पा शेट्टी की जज के तौर पर शो में वापसी हो चुकी हैं. फैंस शनिवार और रविवार को 8 बजे से इस शो को देख सकते हैं.

https://www.instagram.com/tv/CPTBiqNhHDh/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="13" style=" background:#FFF; border:0; border-radius:3px; box-shadow:0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width:540px; min-width:326px; padding:0; width:99.375%; width:-webkit-calc(100% - 2px); width:calc(100% - 2px);">
https://www.instagram.com/tv/CPTBiqNhHDh/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

style=" background:#FFFFFF; line-height:0; padding:0 0; text-align:center; text-decoration:none; width:100%;" target="_blank" rel="noopener">

https://www.instagram.com/tv/CPTBiqNhHDh/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

style=" color:#c9c8cd; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; font-style:normal; font-weight:normal; line-height:17px; text-decoration:none;" target="_blank" rel="noopener">A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

शिल्पा और सुनील को देखकर पुरानी यादें हो जायेगी ताजा

सोनी चैनल सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो शेयर किया है. इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी यलो आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं सुनील शेट्टी पर ब्लैक सूट काफी जम रहा है. शो के प्रोमो में सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी स्टेज पर एक साथ आते हैं. फिर दोनों सुपरस्टार ने अपनी फिल्म धड़कन के हिट गाने पर डांस करते है. सालों बाद दोनों को देखकर फैंस को फिर से पुराने दिन याद आ जायेंगे. शो पर सभी कंटेस्टेंट सुनील शेट्टी के हिट गानों पर परफॉर्म करती दिखायी देंगी. 

2000 में फिल्म धड़कन में नजर आयी थी ये जोड़ी

धड़कन फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी. जिसमें सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार साथ नजर आये थे. यह फिल्म फैंस को खूब पसंद आयी थी. धड़कन फिल्म के सभी गाने सुपरहिट थे. इस फिल्म के बाद दोनों किसी भी फिल्म में एक साथ नजर नहीं आये.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही