Search

 
 
 

शिव कुमार पांडेय, संजेश मोहन और शैलेंद्र पाठक खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तकनीकी पदाधिकारी बने

 
Ranchi : मध्य प्रदेश के 8 शहर में 31 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए लेवल वन एथलेटिक्स तकनीकी पदाधिकारी शिव कुमार पांडे और संजेश मोहन ठाकुर का चयन एथलेटिक्स तकनीकी पदाधिकारी के रूप में किया गया है. जो झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. पूर्व में भी शिव कुमार पांडेय और संजेश मोहन ठाकुर कॉमनवेल्थ गेम्स 2010, नई दिल्ली समेत कई अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की ओर से तकनीकी पदाधिकारी का दायित्व निभा चुके हैं. वहीं नई दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के साइक्लिंग स्पर्धा के लिए गढ़वा के शैलेंद्र पाठक का चयन साइक्लिंग तकनीकी पदाधिकारी के रूप में किया गया है, जो झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस उपलब्धि पर खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सीडी सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, झारखंड एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष डॉ. प्रभात शंकर, कोच सह साई सैग के प्रभारी बिनोद सिंह, झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/rahul-said-at-the-end-of-bharat-jodo-yatra-i-dont-even-have-my-own-house-our-forefathers-sacrificed/">भारत

जोड़ो यात्रा के समापन पर बोले राहुल, मेरा अपना घर तक नहीं, हमारे पुरखों ने दी कुर्बानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही