Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लापुंग के बोकरंदा में शिव मंडा पूजा का आयोजन, रात्रि जागरण में जुटेंगे श्रद्धालु

लापुंग प्रखंड के बोकरंदा पंचायत में बुधवार (1 अप्रैल) को ऐतिहासिक तीन दिवसीय बोकरंदा शिव मंडा पूजा का भव्य शुभारंभ हुआ. पूजा की शुरुआत पारंपरिक लोटन सेवा के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  लापुंग प्रखंड के बोकरंदा पंचायत में बुधवार (1 अप्रैल) को ऐतिहासिक तीन दिवसीय बोकरंदा शिव मंडा पूजा का भव्य शुभारंभ हुआ. पूजा की शुरुआत पारंपरिक लोटन सेवा के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया. 

 

Uploaded Image

 

पूजा के पहले दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया. वहीं आज गुरुवार को चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर रात्रि में जागरण का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. 

 

Uploaded Image

 

तीन दिवसीय शिव मंडा पूजा का समापन शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे. इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के संरक्षक पंकज साहु, अध्यक्ष अशोक नाथ शाह, सचिव प्रवीण कुमार साहु, कोषाध्यक्ष रंथु नायक ने सक्रिय भूमिका निभाई.

 

 

इसके अलावा समिति के सदस्य प्रियंकर नाथ शाह, आमोद नाथ शाह, फिरेंदर साहु, संदीप साहु, विजय सिंह, अमित राम, सिकंदर सिंह, अमर बैठा, सूरज राम, डेबरू मुंडा, महावीर साहु, सुरेंद्र नायक, रुपनारायण सिंह, बालेश्वर सिंह, जितेन्द्र साहु, बिंदेश्वर बैठा महावीर राम सहित अन्य और ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही