Dhanbad News : जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े एक शूटर को धनबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ की घटना बुधवार की शाम धनबाद जिले के निरसा इलाके में हुईहै. घायल शूटर की पहचान सागर सिंह के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार, सागर सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ धनबाद में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था. पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली गई. सूचना के आधार पर एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने अपराधियों की घेराबंदी शुरू की.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सागर सिंह को गोली लगी और वह घायल हो गया. पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा.
पुलिस ने मौके से सागर सिंह के दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है. उनके पास से हथियार व अन्य सामान बरामद किये जाने की बात कही जा रही है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. उनके धनबाद आने का उद्देश्य व किसी अन्य वारदात से उनके कनेक्शन की जानकारी जुटा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

