Search

 
 
 

कैलिफोर्निया के रेल यार्ड में गोलीबारी, एक सिख समेत आठ लोगों के मारे जाने की खबर

 

Washington : अमेरिका में कैलिफोर्निया के रेल यार्ड में एक कर्मचारी द्वारा बुधवार को की गयी में आठ लोगों की मारे जाने की सूचना है. साथ ही  उस कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली. गोलीबारी में मरने वालों में एक सिख भी शामिल है.  आधिकारिक बयान में यह जानकारी सामने आयी है.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सांता क्लारा काउंटी के अधिकारियों ने गोलीबारी में मारे जानेवाले मृतकों के नाम जारी किये है, जिसमें 36 वर्षीय तपतेजदीप सिंह भी शामिल है. गोलीबारी में मारे जाने वालों में पॉल डेलाक्रूज मेगिया, अंड्रियन बलेजा, जोसस डेजीसस हरनंदेज इल, टिमोथी माइकल रोमो, माइकल जोसेफ, अब्दुलवहाब अलगमंदन और लार्स किप्लर लेन शामिल हैं 

इसे भी पढ़ें : एंटीगुआ">https://lagatar.in/mehul-choksi-fleeing-antigua-to-cuba-caught-in-dominica/70233/">एंटीगुआ

से क्यूबा भाग रहा मेहुल चोकसी डोमिनिका में पकड़ा गया, भारत लाया जा सकता है!

गोलीबारी सुबह साढ़े छह बजे वैली ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में हुई

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार  गोलीबारी सुबह करीब साढ़े छह बजे वैली ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी` (वीटीए) की दो इमारतों में हुई.  वीटीए सांता क्लारा काउंटी में बस, लाइट रेल और अन्य सेवाएं प्रदान करता है. सांता क्लारा काउंटी के शेरिफ लॉरी स्मिथ ने कहा,`जब हमारे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तब वह गोलियां चला रहा था. बाद में उसने अपनी जान ले ली. घटना में घायल हुए एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है.

कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बताया कि हमलावर की पहचान 57 वर्षीय सोम कैस्सिडी के रूप में हुई.  खबरों के अनुसार वह वीएटी के लिए 2012 से काम कर रहा था. शेरिफ के प्रवक्ता ने बताया कि रेल परिसर में विस्फोटक उपकरण होने की आशंका के मद्देनजर वहां पर बम निरोधक दस्ते तलाशी ले रहे हैं. मृतकों में वीटीए के कर्मचारी शामिल हैं, हालांकि अधिकारियों ने अभी उनकी पहचान उजागर नहीं की है.  

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही