Search

 
 
 

कचरा हटाने को लेकर दुकानदार और सफाईकर्मियों में मारपीट, कई लोग घायल

 

Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में तब्दील हो गया. दरअसल दुकान के सामने से कचरा हटाने के लोकर हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. घटना विशुनपुर रोड वार्ड संख्या 19 में नाली सफाई के दौरान विवाद में नगर परिषद के सफाई कर्मी एवं एक दूसरे पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए हैं. जिसमें नगर परिषद के सफाई निरीक्षक राजू राम, सफाई मुंशी मिथिलेश भुइयां एवं सफाई कर्मी सुरेश राम शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष के घायलों में अरुण गुप्ता एवं आकाश गुप्ता पिता-पुत्र शामिल हैं. मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष तिलैया थाना पहुंचे. जहां पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें- भालू">https://lagatar.in/two-bandhan-bank-employees-injured-in-bear-attack-one-ranchi-rims-refer/79014/">भालू

के हमले में बंधन बैंक के दो कर्मचारी घायल, एक रांची रिम्स रेफर

मामूली विवाद मारपीट में तब्दील, कई लोग घायल

मारपीट की घटना में घायल नगर परिषद के कर्मियों ने बताया कि, नगर प्रशासन के द्वारा झुमरीतिलैया के विभिन्न इलाकों में नालियों की सफाई कराई जा रही है. जिसे लेकर आज बिशुनपुर रोड में नाली की सफाई की जा रही थी. इस दौरान बिशुनपुर रोड निवासी अरुण गुप्ता के जेनरल स्टोर दुकान के सामने नाली की सफाई कराने के बाद सफाई कर्मी जाने लगे. जिस पर अरुण गुप्ता ने नाली से निकाले गए कचरे को दुकान के सामने से हटाने की बात कही. जिस पर सफाई कर्मियों ने कहा कि हमारा काम नाली को साफ करना है. नगर परिषद की गाड़ी आकर कचरे को उठाकर ले जाएगी. इसी दौरान दुकानदार एवं नगर परिषद के कर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई. और बहस बढ़ने के बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गयी. घटना के बाद नगर परिषद के कई सफाई कर्मी थाना पहुंचे. जिसके बाद नगर परिषद के विशेष पदाधिकारी नगर परिषद के कर्मियों को अपनी गाड़ी में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए.

इसे भी पढ़ें- अवैध">https://lagatar.in/illegal-wheeled-407-vehicle-seized-a-youth-arrested/79637/">अवैध

ढिबरा लदा वाहन जब्त, एक युवक गिरफ्तार

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही