Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोर्ट की सुरक्षा-व्यवस्था की खामियों को तुरंत करें दूर: डीजीपी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : कोर्ट की सुरक्षा-व्यवस्था की खामियों को तुरंत करने का डीजीपी अजय कुमार सिंह ने निर्देश दिया है. डीजीपी ने सोमवार को यह बात समीक्षा बैठक के दौरान कही. झारखंड पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी न्यायालय परिसरों, न्यायाधीशों और उनके आवासीय कॉलोनियों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में डीजीपी ने सभी जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी, एसएसपी, एसपी से उनके क्षेत्राधीन न्यायालय परिसर, माननीय न्यायाधीशों और उनके आवासीय कॉलोनियों की सुरक्षा बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की. साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था की खामियों को अविलम्ब दूर करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें - पलामू">https://lagatar.in/palamu-due-to-fear-of-defamation-daughter-was-beheaded-6-including-father-and-brother-arrested/">पलामू

: बदनामी के डर से बेटी को काट दिया था, पिता-भाई समेत 6 गिरफ्तार

मॉनिटरिंग करते रहने पर जोर दिया गया

समीक्षा के क्रम में डीजीपी झारखंड ने न्यायालय परिसरों, न्यायाधीशों और उनके आवासीय परिसरों, कॉलोनियों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और बलों की वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा लगातार औचक निरीक्षण करने और पाए गए त्रुटियों का तत्काल निवारण करने का निर्देश दिया. साथ ही प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व बलों को कर्तव्य पर मुस्तैद रहने के लिए उनके प्रशिक्षण, ड्यूटी से पूर्व ब्रीफिंग और लगातार मॉनिटरिंग करते रहने पर जोर दिया गया. इसे भी पढ़ें -बड़ी">https://lagatar.in/big-news-caa-implemented-in-the-country-central-government-issued-notification/">बड़ी

खबरः देश में CAA लागू, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही