Search

 
 
 

मिनिमम गारंटी रेविन्यू में कमी की भरपाई कॉरपोरेशन के मुनाफे से होगी

शराब दुकानों के हस्तांतरण के दौरान होने वाली मिनिमम गारंटी रेविन्यू(MGR) में कमी की भरपाई झारखं बिवरेजेज कॉरपोरेशन(JSBCL) के मुनाफे से की जायेगी. सरकार द्वारा नयी उत्पाद नीति लागू होने तक शराब की बिक्री की व्यवस्था से संबंधित जारी गजट में इस बात का उल्लेख किया गया है.
 
WINE SHOP


Ranchi :  शराब दुकानों के हस्तांतरण के दौरान होने वाली मिनिमम गारंटी रेविन्यू(MGR) में कमी की भरपाई झारखंड बिवरेजेज कॉरपोरेशन(JSBCL) के मुनाफे से की जायेगी. सरकार द्वारा नयी उत्पाद नीति लागू होने तक शराब की बिक्री की व्यवस्था से संबंधित जारी गजट में इस बात का उल्लेख किया गया है.


सरकार द्वारा जारी गजट में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में शराब का मिनिमम MGR निर्धारित है. जुलाई के लिए 221.85 करोड़,अगस्त के लिए 192.27 करोड़ और सितंबर के लिए 207.06 करोड़ रुपये MGR निर्धारित है. नयी उत्पाद नीति लागू होने तक शराब की खुदरा बिक्री बिवरेजेज कॉरपोरेशन के माध्यम से किये जाने का फैसला किया गया है.

मैनपावर सप्लायरों के दुकानों के हस्तांतरण के बाद नयी उत्पाद नीति लागू होने तक कॉरपोरेशन के माध्यम से शराब की बिक्री के दौरान MGR में कमी होने की आशंका है. कॉरपोरेशन द्वारा MGR के लक्ष्य को हासिल करने की पूरी कोशिश की जायेगी. इसके बावजूद MGR में कमी होन पर उसकी भरपाई JSBCL के मुनाफे की राशि में से पूरी की जायेगी.


सरकार द्वारा जारी गजट में कॉरपोरेशन के माध्यम से शराब की खुदरा दुकानों को चलाने की प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है. इसमें दुकान प्रबंधक, सहायक का चयन और दैनिक मजदूरी सहित अन्य मुद्दों को उल्लेख किया गया है. साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिले में जून 2025 से की जा रही बिक्री की घटनोत्तर स्वीकृति का उल्लेख किया गया है.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही