Search

 
 
 

सिंगर रिहाना के बेवर्ली हिल्स घर पर फायरिंग, संदिग्ध महिला गिरफ्तार

हॉलीवुड की पॉप स्टार रिहाना के बेवर्ली हिल्स स्थित घर पर रविवार दोपहर फायरिंग की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस दौरान रिहाना अपने घर में मौजूद थीं.
 

Lagatar desk : हॉलीवुड की पॉप स्टार रिहाना के बेवर्ली हिल्स स्थित घर पर रविवार दोपहर फायरिंग की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस दौरान रिहाना अपने घर में मौजूद थीं. घटना में एक गोली उनके घर की दीवार को आर-पार कर गई, लेकिन किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है.

 

स्थानीय मीडिया के अनुसार, रिहाना के घर के बाहर सड़क के दूसरी ओर खड़ी गाड़ी से ताबड़तोड़ 10 गोलियां चलाई गई. लॉस एंजेल्स पुलिस ने इस मामले में 30 वर्षीय एक महिला को हिरासत में लिया है.

 

 

पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड सितारों पर हुई फायरिंग घटनाओं की याद दिलाती है. अप्रैल 2024 में सलमान खान के बांद्रा स्थित घर, कपिल शर्मा के कनाडा में कैफे और रोहित शेट्टी के घर पर भी अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की थी. इन मामलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोग शामिल पाए गए थे.

 

रिहाना ने पिछले साल सितंबर 2025 में तीसरी बार मां बनने की खुशखबरी फैन्स के साथ साझा की थी. इस समय उनके और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है. घटना की वजह और संदिग्ध महिला के पीछे की मोटिव अभी पता नहीं चल पाई है, जांच जारी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही