Search

 
 
 

ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने वाले 1625 शिक्षकों को शो कॉज

झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1625 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
 

Ranchi : झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1625 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. दरअसल, 18 अगस्त 2025 को इन शिक्षकों ने अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की थी. यह जानकारी एमआईएस सेक्शन और ई-विद्यालयिनी पोर्टल की समीक्षा बैठक में सामने आई.

Uploaded Image

 

कार्यालय आदेश में कहा गया है कि सभी संबंधित शिक्षकों को अपना स्पष्टीकरण जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय, रांची में निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करना होगा. यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो विभागीय कार्यवाही की जाएगी.

 

आदेश में यह भी निर्देश दिया गया है कि बीईईओ और डीईओ स्तर पर भी इस मामले की निगरानी की जाए ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही