Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रावणी मेला :  श्रद्धालुओं के बेहतर सुविधा, जलापूर्ति और सफाई के लिए 4 करोड़ मंजूर

श्रावणी मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए झारखंड सरकार ने जल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने का फैसला किया है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसके लिए 4 करोड़ रुपये की राशि जारी की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  श्रावणी मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए झारखंड सरकार ने जल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने का फैसला किया है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसके लिए 4 करोड़ रुपये की राशि जारी की है.

 

इस राशि में देवघर नगर निगम को 3 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जबकि बासुकीनाथ नगर पंचायत को 1 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. इस पैसे का उपयोग मेले के दौरान साफ-सफाई, पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर किया जाएगा.

 

विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आवंटित राशि की निकासी 15 दिनों के भीतर कर इसकी जानकारी विभाग को दें.

 

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि राशि का खर्च तय नियमों के अनुसार ही किया जाए. खर्च पूरा होने के बाद उपयोगिता प्रमाण-पत्र महालेखाकार, झारखंड को भेजना होगा और इसकी एक प्रति नगर विकास एवं आवास विभाग को भी उपलब्ध करानी होगी.

 

विभाग ने अधिकारियों को झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 और सभी वित्तीय नियमों का पालन करते हुए राशि खर्च करने का निर्देश दिया है, ताकि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही